Press "Enter" to skip to content

पति का मामी सास से अफेयर, पत्नी से विरोध किया तो घर से बाहर निकाला / Shivpuri News

शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक के पास अपनी फरियाद लेकर आई एक महिला ने अपने पति की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पति का मामी सास के साथ अफेयर चल रहा है, इसलिए उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने करैरा पुलिस को मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


पुलिस अधीक्षक को शिकायत करते हुए महिला ने बताया कि उसकी शादी करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम लंगूरी निवासी राधेश्याम कुशवाह से हुई है। पीड़िता ने बताया है कि उसके पति का अफेयर उसकी मामी सास के साथ चल रहा है। वह उसे आए दिन प्रताड़ित करता है। महिला ने बताया कि मेरे तीनों बच्चे जिसमें बेटी मुस्कान आयु 9 साल, पुत्र सुमित कुशवाह आयु 7 वर्ष, काजल कुशवाह आयु 4 वर्ष को पति ने अपने साथ रख लिया है। बच्चों को मेरे से मिलने नहीं दिया जाता है। पीड़िता मजबूरी में अपने मायके में रह रही है।

पति पर हो सख्त कार्रवाई

महिला ने बताया कि पति 8 साल से मामी सास के साथ रिलेशन में है। उसने इसका विरोध किया, तो पति ने मारपीट कर घर से भगा दिया। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से बच्चे वापस दिलाने और पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!