Press "Enter" to skip to content

ढाई माह से 15 साल की नाबालिग से कर रहा था 24 साल का युवक बलात्कार, केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी की भौंती थाना पुलिस ने 30 नवंबर को घर से भागी एक 15 साल की नाबालिग को बरामद कर लिया है। नाबालिग को एक युवक अपने साथ बहलाफुसला कर भगा ले गया था। बीते रोज न्यायालय में दिए नाबालिग के वयानों के बाद भौंती थाना पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में इजाफा कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार भौंती थाना क्षेत्र के बमेना गांव से 30 नवंबर को एक 15 साल की नाबालिग लड़की को अमोला थाना क्षेत्र के सलैया का रहने वाला 24 साल का जितेंद्र लोधी अपने साथ बहलाफुसला कर भगा ले गया था। सलैया निवासी जितेंद्र लोधी बमेना गांव में बटाई से जमीन करता था। इसी दौरान जितेंद्र ने नाबालिग को अपने चंगुल में फसा लिया था। नाबालिग के परिजनों ने भौंती थाना में नाबालिग की गुमसुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार नाबालिग की तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि नाबालिग आरोपी के गांव सलैया में हैं। पुलिस ने आरोपी के गांव से लापता नाबालिग को बरामद कर लिया। पुलिस ने नाबालिग को न्यायालय में वयानों के लिए पेश किया था जहां नाबालिग ने आरोपी द्वारा कई बार दुष्कर्म करने की बात कही है। भौंती थाना पुलिस ने आरोपी पर पास्को सहित दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!