शिवपुरी: बैराड थाना क्षेत्र के नरैयाखेड़ी अंधकुआ के पास बैराड में एक शादी में शामिल होने जा रहे पति-पत्नि को अज्ञात कार के चालक ने रौंद दिया। जिससे पति पत्नि गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पहले एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां दोनों की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय और उसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रैफर किया।
जहां मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया। ग्वालियर के अस्पताल में उनकी मौत हो गई। उसके बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। ग्वालियर पुलिस ने मृतक के शव का पीएम कराकर शून्य पर मामला दर्ज कर शव को परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार बीते शाम 6 बजे खैरोना निवासी महेश शर्मा अपनी पत्नी गुड्डी शर्मा के साथ बैराड़ में किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में सम्मिलित होने बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान नरैयाखेडी अंधकुआ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों पति-पत्नी घायल हो गए थे। दोनों घायल पति पत्नी को पहले उपचार के लिए शिवपुरी के निजी अस्पताल सिद्धि विनायक में भर्ती कराया था जहां से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया। मेडिकल कॉलेज में जब घायल महेश की तबीयत में सुधार नहीं आया तो महेश सहित उसकी पत्नी को रात में ग्वालियर के जयारोग्य के लिए रैफर कर दिया गया था। जहां आज सुबह ग्वालियर के जेएच अस्पताल में महेश शर्मा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
परिजनों ने इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए
मृतक महेश शर्मा के भतीजे रविन्द्र शर्मा का कहना है कि ग्वालियर के अस्पताल में एक साथ डॉक्टर ने 16 इंजेक्शन मंगाए थे लेकिन काफी देर तक उन्हें कोई भी इंजेक्शन नहीं लगाया गया। लगातार डॉक्टरों से इंजेक्शन लगाने की बात कही जा रही थी लेकिन डॉक्टर ने लापरवाही करते हुए उन्हें इंजेक्शन नहीं दिया। उसके ताऊ दर्द से तड़प रहे थे और कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।
मृतक महेश शर्मा के भतीजे का कहना है कि अगर समय पर डॉक्टर इंजेक्शन लगा देते तो उसके ताऊ की जान बच भी सकती थी। मनीष शर्मा की मौत के बाद परिजनों ने ग्वालियर के जेएच अस्पताल में हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची ग्वालियर पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी थी।

शिवपुरी के मरीज की ग्वालियर में मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment