शिवपुरी: जिले में भीषण हादसा हो गया। यहां नाच रहे बारातियों के बीच बोलेरो घुस गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। 7 लोग घायल हैं, जिनका गुना के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। एक घायल को ग्वालियर रेफर किया गया है।
बुधवार रात शिवपुरी जिले के खातोरा गांव में रामभान कुशवाह की बेटी सुरभि की शादी थी। गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र के पुरा गांव के रहने वाले बृजेश कुशवाह का बेटा आशिक बारात लेकर पहुंचा था। बाराती महेश ने बताया कि बोलेरो का ड्राइवर गाड़ी स्टार्ट छोड़ नाचने आ गया। इसी दौरान एक बाराती गाड़ी में ड्राइवर की सीट पर बैठ गया। उसने गियर डालकर बोलेरो को आगे बढ़ा दिया, जिससे गाड़ी भीड़ में जा घुसी। घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात दो बजे की बताई जा रही है।
हादसे के बाद परिजन घायलों को सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां से उन्हें शिवपुरी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद परिजन घायलों को सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां से उन्हें शिवपुरी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बोलेरो का ड्राइवर गाड़ी स्टार्ट छोड़ नाचने आ गया। एक बाराती ने गियर डालकर बोलेरो को आगे बढ़ा दिया और हादसा हो गया।
बोलेरो का ड्राइवर गाड़ी स्टार्ट छोड़ नाचने आ गया। एक बाराती ने गियर डालकर बोलेरो को आगे बढ़ा दिया और हादसा हो गया।
इंदार थाना प्रभारी केएन शर्मा का कहना है कि सभी घायलों को उपचार के लिए बदरवास में भर्ती कराया गया था। यहां से सभी को शिवपुरी के जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। पुरुषोत्तम कुशवाह पुत्र ख्याली कुशवाह (30) निवासी श्यामपुरा और मनीष कुशवाह पुत्र भोलाराम कुशवाह (23) की मौत हो गई।
साईंराम पुत्र उधम सिंह चंदेल (30) निवासी श्यामपुरा, काशीराम पुत्र रामलाल (30) निवासी श्यामपुरा, महेश कुशवाह पुत्र बाबूलाल कुशवाह (35) निवासी खतौरा, भूरा कुशवाह पुत्र लालचंद्र कुशवाह (30) वर्ष निवासी श्यामपुरा, पप्पू पुत्र कल्याण कुशवाह (35) निवासी अशोकनगर, दीपेश कुशवाह पुत्र रमेश कुशवाह (25) निवासी अशोकनगर, गोविंद कुशवाह पुत्र कुशवाह (25) निवासी बूढ़े बालाजी गुना घायल हैं।

गाड़ी स्टार्ट छोड़कर नाच रहा था ड्राइवर; बाराती ने गियर डाल दिया, 3 की मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment