शिवपुरी में एक होमगार्ड सैनिक ने अपने घर के पीछे फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसने सुसाइड करने की वजह अपने हाथ-पैरों पर पेन से लिखी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दिनारा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के 55 वर्षीय कमलेश शर्मा पुत्र शालीगराम शर्मा दिनारा थाना में पदस्थ था। कमलेश फेफड़ों की बीमारी से ग्रसित था। उसका पुश्तैनी जमीन का विवाद उसके भाई रामबाबू शर्मा और उमाचरण शर्मा से चल रहा था। बताया गया है उसके पिता ने रामबाबू और उमाचरण के नाम जमीन कर दी थी, तभी से कमलेश डिप्रेशन में भी रहने लगा था। इसके बाद उसे बीमारी ने भी घेर लिया था। दिनारा थाना प्रभारी रामराजा तिवारी ने बताया कि मृतक के बाएं हाथ और पैर पर भाभी रामदेवी, भाई उमाचरण व रामबाबू का नाम लिखा मिला, जिसमें मृतक ने इनके द्वारा प्रताड़ित करने का उल्लेख किया है।
होमगार्ड सैनिक कमलेश शर्मा ने अपने पैर पर भाभी रामदेवी, भाई उमाचरण और रामबाबू के नाम लिखे हैं। यह भी लिखा कि इन तीनों ने उसे प्रताड़ित कर रखा था।
होमगार्ड सैनिक कमलेश शर्मा ने अपने पैर पर भाभी रामदेवी, भाई उमाचरण और रामबाबू के नाम लिखे हैं। यह भी लिखा कि इन तीनों ने उसे प्रताड़ित कर रखा था।
घर के पीछे दोपहर में लगा ली फांसी
कमलेश गुरुवार को नाइट ड्यूटी करने के बाद अपने घर डामरौंन आ गया था। दोपहर एक से दो बजे के बीच उसका शव को पेड़ पर लटका हुआ ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना तत्काल परिजन सहित पुलिस को दी गई।
कमलेश ने सुसाइड से पहले इसका जिम्मेदार अपने दो भाई और भाभी का बताया। उसने अपने हाथ-पैरों पर कई जगह उनके नाम लिखे। उसके हाथ-पैरों पर लिखा है कि रामदेवी, …उमाचरण , रामबाबू की वजह से…., कई दिनों से प्रताड़ित करते थे, मेरे फेंफड़े खत्म हो गए थे।
कमलेश के बेटे विकास शर्मा ने बताया कि चाचा, ताऊ व ताई मेरे पिता से झगड़ते रहते थे। इसी झगड़े की वजह से मेरे पिता बीमार रहने लगे थे। चाचा, ताऊ और ताई नर मेरी पिता को इतना प्रताड़ित किया कि उन्होंने आत्महत्या कर ली।

होमगार्ड सैनिक ने हाथ-पैर पर लिखे सभी के नाम; खुदकुशी की वजह भी बताई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment