शिवपुरी में करीब 6 माह पूर्व एक प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर शादी कर ली थी। प्रेम विवाह कर जब प्रेमी जोड़ा अपने घर वापस आया तो नाराज लड़की पक्ष ने प्रेमी के घर मे घुस कर जमकर मारपीट कर दी। सभी घायलों को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
6 माह पहले कर लिया था प्रेमविवाह
रन्नौद थाना क्षेत्र के पचावली गांव के रहने वाले गोपाल केवट ने बताया कि मुझे गांव की रहने वाली सोनम केवट पसंद थी। सोनम भी मुझे पसंद करती थी। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन सोनम के घर वालों को यह शादी मंजूर नहीं थी। यही बजह रही कि छ माह पहले पड़ी नवरात्री के दो दिन पहले हम दोनों घर से भाग गए। भाग कर हम राजस्थान के भीलवाड़ा पहुंचे करीब 12 दिन हमने भीलवाड़ा में गुजारे, भीलवाड़ा में ही हमने एक मंदिर से शादी कर ली। इसके बाद हम शिवपुरी पहुंचे और कोर्ट में स्टाम्प मैरिज कर ली, इसके बाद शिवपुरी में एक किराए का कमरा लेकर रहने लगे थे। सोनम के घर वालों ने रन्नौद थाने में सोनम की गुमसुदगी की शिकायत दर्ज करा रखी थी। हम दोनों ने थाने में पहुंचकर अपनी शादी के दस्तावेज दिखा कर, अपने बयान भी दर्ज करा दिए थे और दोनों पूर्णता बालिग थे और साथ रहना चाहते थे। पुलिस ने बयान लेने के बाद हम दोनों को जाने दिया था। तभी से हम दोनों शिवपुरी में रह रहे थे।
दादी की बिगड़ी तबीयत को देखने जाना पड़ा था गांव
गोपाल केवट ने बताया कि बीते रोज मेरी दादी बती बाई की तबीयत बिगड़ गई थी। जिन्हें देखने में और मेरी पत्नी सोनम अपने गांव पचावली पहुंचे हुए थे। जब हम पचावली गांव पहुंचे तो बस स्टैंड पर हमें सोनम के भाई सुनील केवट ने देख लिया था। बीते शाम जब हम घर पर थे इसी दौरान सोनम का भाई सुनील, मां श्याम बाई और सोनम की भाभी रजनी घर पहुच गए और बिना बातचीत करे मारपीट करना शुरू कर दिया। मेरे ससुराल वाले कह रहे थे कि तुम्हारी गांव में आने की हिम्मत कैसे हुई, तुमने हमारी नाक कटा दी, हम तुम्हें जिंदा नहीं छोड़ेगे। ससुरालियों के हमले में मेरे पिता मनीराम, दादा सोमा, दादी वती और मुझे और मेरी पत्नी को गंभीर चोटें आईं हैं।
फिलहाल सभी घायलों को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रन्नौद थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपी पक्ष के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।






Be First to Comment