शिवपुरी: सिद्धेवर मंदिर ग्राउंड में हर साल की तरह बाणगंगा मेला लगने जा रहा है। लेकिन मेले से बगल टेकरी परिसर पर अवैध फड़ संचालित हो रहे हैं। बाणगंगा मेली को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका ने अवैध फड़ों पर गाैर नहीं किया है। ईंटों के फड़ अभी भी लगे हुए हैं। मेला लगाने से पहले अवैध फड़ नहीं हटाए तो सैलानियों के लिए मुश्किल हो सकती है। विष्णु मंदिर के सामने सरकारी टेकरी की जमीन पर अवैध फड़ पूरी तरह से नहीं हट पा रहे हैं। टेकरी पर मौजूदा स्थिति में अवैध फड़ संचालित हैं। जबकि नगर पालिका यहां हर साल की तरह बाणगंगा मेला आयोजित कराने जा रही है, जिसका महाशिवरात्रि के दिन भूमिपूजन भी कर दिया है।
मेले की बाउंड्री के बगल से ही अवैध फड़ संचालित हैं। जबकि पिछले सालों तक मेले में नगर पालिका अवैध फड़ों वाली जगह पर साहित्यिक वां सांस्कृतिक कार्यक्रम कराती रही है। अवैध फड़ लगने से बाणगंगा मेला पहले से काफी छोटा हो गया है। अवैध फड़ बंद नहीं होने के कारण बाणगंगा मेले पर असर पड़ रहा है। फड़ों तक आने के लिए दो बत्ती चौराहा से ट्रक, डंपर अभी भी नो एंटी जोन में घुस रहे हें। जिससे लोगों को को हमेशा हादसों का डर हमेशा बना रहता है।
छतरी रोड से जब भी ट्रक निकलते वक्त बाइक व स्कूटी सवारों को सावधानी बरतनी पड़ रही
दो बत्ती चौराहा से टेकरी तक ट्रक व डंपर आते हैं, फिर खाली होकर वापस लौटते हैं। इसलिए बाइक व स्कूटी सवारों को सावधानी बरतनी पड़ती है। यदि ट्रक की चपेट में आए तो जान के लाले पड़ सकते हैं। चूंकि छतरी रोड पर चिंताहरण मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, विष्णु मंदिर है। इसके अलावा सिद्धेश्वरी कॉलोनी व इंदिरा कॉलोनी सहित छतरी क्षेत्र में रहने वाले लोग भी यहीं से होकर आते जाते हैं।

भूमिपूजन के साथ बाणगंगा सिद्धेश्वर मेला लगाने की तैयारी, लेकिन टेकरी से अवैध फड़ अभी भी संचालित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment