शिवपुरी: पोहरी कस्बे के अंबेडकर भवन के परिसर में कुछ दिनों पहले डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की एक प्रतिमा को कुछ लोगों द्वारा स्थापित कर दिया गया था पर जब प्रशासन को इसकी भनक लगी तो बीती रात प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर संविधान के रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को मौके से हटा दिया।
मूर्ति हटाए जाने की सूचना जब आज सुबह एक समुदाय के लोगों को लगी तो मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मूर्ति हटाए जाने का विरोध कर सरकार पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।
बिना परमिशन के रखी गई थी मूर्ति
जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात अचानक पोहरी तहसीलदार प्रेमलता पाल,थानां प्रभारी बलबिंदर ढिल्लन सहित नगर परिषद का अमला एकजुट होकर अम्बेडकर भवन पर पंहुचा और तत्काल भवन मे स्थापित मूर्ति को लेकर पड़ताल शुरू की जिसे लेकर समुदाय के कुछ लोग पहुंचे।
जिनसे तहसीलदार सहित थाना प्रभारी ने सहजता से बात-चीत करते हुए मूर्ति स्थापित किए जाने की परमिशन दिखाने की बात की तो मूर्ति हटाए जाने का विरोध करने पहुचे लोगों पर मूर्ति रखने की परमिशन नहीं थी। इसके बाद प्रशासन ने विधिवत परमिशन लेकर मूर्ति रखने की बात कहते हुए मूर्ति को मौके से हटाकर नगर परिषद कार्यालय रख दिया।
समुदाय में नाराजगी
आज सुबह होते ही क्षेत्र में जब मूर्ति हटाए जाने की खबर क्षेत्र में फैली तो एक समुदाय के लोग एकजुट हुए और विरोध प्रकट किया। नाराज लोगों का कहना है कि पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने डॉक्टर भीम राव अंबेडकर के नाम से मंगल भवन बनाए जाने की राशि स्वीकृत की थी और यहां मंगल भवन का निर्माण कराया गया था। मूर्ति रखने के लिए स्थान भी सुनिश्चित किया गया था उक्त स्थान पर ही मूर्ति रखी गई थी जब मंगल भवन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम से बनाया गया था तो उक्त मंगल भवन परिसर में मूर्ति रखने में क्या हर्ज था। प्रदेश सरकार और प्रशासन ने अपनी मनमानी चलाते हुए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को यहां से हटा दिया है इसका विरोध करते है। आज ही एक दल पहले कलेक्टर से इस मामले को लेकर मिलेगा इसके बाद रूस की आगामी रणनीति बनाई जाएगी।

रातोंरात प्रशासन से मूर्ति हटाने से समुदाय के लोगों ने लगाए मनमानी के आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment