Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस ने देश को कोसा, सेना को कोसा, अपनो को कोसा, कांग्रेस का काम कोसना: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस विधानसभा क्षेत्र के लुकवासा पंचायत में विकास यात्रा में सम्मिलित होने पहुंचे केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद सिंधिया ने लुकवासा पंचायत की अनाज मंडी पर आयोजित एक आम सभा को संबोधित किया। सिंधिया के द्वारा विकास यात्रा में क्षेत्र को करोड़ो रुपए की सौगात दीं।

कांग्रेस का काम है कोसना

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से जब पूछा गया है कि कांग्रेस भाजपा की ओर से निकाली जाने वाली विकास यात्रा को विनाश यात्रा बता रही है इस पर सिंधिया का कहना है कि कांग्रेस का काम सिर्फ कोसना है कांग्रेस का काम है देश को कोसो, सेना को कोसो, कांग्रेस का काम है अपनों को कोसो, कांग्रेस जब अपनों नहीं बख़्शीती है तो वह जनता को क्या बख्शेगी। नजरिया जिंदगी में दो तरीके के हो सकते हैं। एक सकारात्मक हो सकता है एक नकारात्मक हो सकता है। जिसकी सोच जैसी हो वैसा ही सुलूक जनता उनके साथ करती हैं।

सिंधिया को याद आई बीती बात

सिंधिया जब मंच से जनता को संबोधित कर रहे थे इसी दौरान उन्हें कांग्रेस के समय की याद आ गई जब वह कांग्रेस में थे। सिंधिया ने कहा कि जब में उधर था तब भी मंच पर बैठे कई लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया।

सिंधिया परिवार ने बीजेपी-कांग्रेस नहीं देखा

सिंधिया ने कहा कि सिंधिया परिवार ने कभी बीजेपी-कांग्रेस नही देखा, वैसे भी बीजेपी की नींव मेरी आजी अम्मा राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने रखी है। आज उनका पोता आपके समक्ष है। हमने मिलकर इस क्षेत्र के विकास के लिए भरपूर प्रयास किए हैं। मेरे पिता माधवराव सिंधिया ने गुना-इटावा के बीच डाली जाने वाली असंभव रेल लाइन डलवाई और मैने उस सड़क को हाइवे में तब्दील कर दिया जहां कुछ किलोमीटर का सफर करने घंटों लग जाते थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!