Press "Enter" to skip to content

पिछोर पुलिस की सफलता: दहेज़ के कारण करते थे बेटी को प्रताड़ित, गैर इरातदन हत्या के आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: 14 फरवरी को बमनी थाना बड़ामलहरा जिला छतरपुर निवासी रामरतन ने शिवपुरी जिले के पिछोर थाने में आकर रिपोर्ट लिखवाई थी. रामरतन ने बताया था की दहेज के लिए मेरी गर्भवती बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे कारण मेरी बेटी बहुत प्रताड़ित हो रही थी. ससुराल पक्ष ने मेरी बेटी की दहेज के कारण हत्या कर दी. पुलिस ने रामरतन की शिकायत पर दहेज़ एक्ट की धारा 498 एवं धारा 304 बी के तहत दहेज एवं गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था. जिसमें आरोपी सास और पति फरार चल रहे थे. पिछोर पुलिस ने आज आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया.

इस कार्रवाई में पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा, थाना पिछोर प्रभारी नितिन भार्गव, बालकृष्ण अहिरवार, प्रतिपाल सिंह, ब्रजेश भार्गव, आनन्द शर्मा और महिला आरक्षक ज्योति गुप्ता, प्रदीप कौरव आरक्षक की भूमिका अहम रही.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!