शिवपुरी: 9वीं स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंटल बैडमिंटन स्टेट प्रतियोगिता भोपाल में आयोजित की गई जिसमें शिवपुरी के खिलाड़ी मनोज गुप्ता अशोक और कपिल ने बेहतर प्रदर्शन के आधार पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और संभाग को जीत हासिल दिलाई।
यह विभागीय प्रतियोगिता स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन लोक शिक्षण संचालनालय खेलकूद और सांस्कृतिक समन्वय समिति मध्य प्रदेश द्वारा भोपाल के अंकुर गार्डन में आयोजित की गई जिसमें प्रदेश के दस संभागों ने भाग लिया।
बैडमिंटन के सारे मैच होशंगाबाद रोड स्थित सागर पब्लिक स्कूल में हुए। क्वार्टर फाइनल मैच में ग्वालियर संभाग ने भोपाल संभाग को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में ग्वालियर संभाग ने सागर संभाग को हरा फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मैच में पूल ए से रीवा और पूल वी से ग्वालियर संभाग के बीच मुकाबला हुआ। फाइनल मुकाबले में ग्वालियर उपविजेता और रीवा विजेता रहा।
कार्यक्रम समापन में मुख्य अतिथि रवि प्रकाश गुप्ता आयुक्त खेल युवा कल्याण विभाग, एसजीएफआई फेडरेशन अध्यक्ष द्वारा खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
शुभारंभ अवसर के मुख्य अतिथि अभय वर्मा आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल, अपर संचालक धीरेंद्र चतुर्वेदी, उपसंचालक खेल आलोक खरे लोक शिक्षण भोपाल संभाग, नितिन सक्सेना जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल, शैलेश शुक्ला खेलकूद एवं सांस्कृतिक समन्वय समिति के अध्यक्ष लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल मौजूद रहे।
इस अवसर पर ग्वालियर संभाग के संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग दीपक पांडे, डीएसओ अशोक शर्मा,शिवपुरी जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड, डीएसओ केके खरे, डीएसओ महेंद्र सिंह तोमर, शिक्षा विभाग पीटीआई बसंत शर्मा, राजीव श्रीवास्तव, राकेश शर्मा, पुष्पा मिश्रा, अजय बाथम, संजीव पांडे, निखिल श्रीवास्तव, शासकीय तृतीय कर्मचारी संघ, क्रीड़ा भारती पीटीआई संघ द्वारा खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की गई।

स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता में मनोज, अशोक और कपिल ने जीता खिताब / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नामजद एफआईआर नहीं तो आर-पार! एसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का चार दिवसीय धरना / Shivpuri News
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News









Be First to Comment