शिवपुरी: सड़क हादसे में घायल 75 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद बैंक खाते से 29 हजार रु. किसी ने निकाल लिए हैं। बेटे ने फिजीकल पुलिस थाने में मामले की लिखित शिकायत की है। जानकारी के अनुसार कपिल चौरसिया निवासी विनेगा आश्रम ने फिजीकल थाने में आवेदन दिया है कि स्वर्गीय पिता हरभजन चौरसिया के एसबीआई में खाते से 13 दिसंबर से 7 फरवरी तक किसी ने कूट रचना से 99 हजार 500 रु. निकाल लिए हैं। पिता का निधन 2 फरवरी हुआ है। उनकी मौत के पांच दिन बाद 7 फरवरी तक एटीएम खाते से 29500 रु. निकले हैं।
कपिल का कहना है कि पिता हरभजन 12 दिसंबर को सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया था। हादसे के बाद सुधबुध खो चुके थे। हादसे के बाद पिता के जिंदा रहते मां व बहन ने कोई देखभाल नहीं की। कपिल ने पिता के खाते से पैसे निकलने के लिए मां व बहन पर संदेह जताया है।

पिता की मौत के बाद खाते से निकल गए पैसे, मां-बहन पर जताया संदेह / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment