Press "Enter" to skip to content

भदौरिया बस संचालक के बेटे सौरभ भदौरिया ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, बस ने 3 दिन पहले कुचला था / Shivpuri News

शिवपुरी: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मेडिकल कॉलेज के सामने 15 फरवरी की शाम गुरू जी ट्रेवल्स नाम की बस (MP08P0495) ग्वालियर से शिवपुरी की ओर आ रही थी। इसी दौरान मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क किनारे खड़े होकर 25 साल के सौरभ भदौरिया पुत्र सतेंद्र भदौरिया निवासी तारकेश्वरी कॉलोनी ने बस को हाथ देकर रोकने का प्रयास किया था।

बताया गया है कि बस में सौरभ को कोई रिश्तेदार सवार था। जिसे मेडिकल कॉलेज में किसी डॉक्टर को दिखाना था। इसी लिए सौरभ द्वारा बस रोकने का प्रयास किया जा रहा था। तभी बस के ड्राइवर ने लापरवाही से चलाते हुए सौरभ भदौरिया में टक्कर मार दी। हादसे के वक्त सड़क किनारे कुछ ओर भी लोग खड़े हुए थे। जिनके द्वारा बस पर पत्थरबाजी भी कर दी थी। मौका पाते ही बस ड्राइवर सहित बस स्टाफ मौके से फरार हो गया था। घायल सौरभ भदौरिया को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां से सौरभ की हालत बिगड़ती देख उसी रोज ग्वालियर रैफर कर दिया गया था। आज सौरभ ने उपचार के दौरान ग्वालियर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बस जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

ड्राइवर की लापरवाही से बुझा घर का चिराग

सौरभ भदौरिया के पिता सतेंद्र भदौरिया भी बस ऑपरेटर हैं। सौरभ 2 बहनों का इकलौता भाई था। दोनों बहनें सौरभ से छोटी थी। सौरभ की मौत की खबर से परिवार और परिचितों में शोक है। सौरभ का अंतिम संस्कार भिंड में होगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!