शिवपुरी: स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए घर-घर शौचालय के साथ ही स्कूलों में भी टॉयलेट बनवाए जा रहे हैं। दूसरी ओर करैरा अंचल में स्कूलों में शौचालय की छत बनाना ही भूल गए हैं। करैरा जनपद के ग्राम दांगीपुरा में एक स्कूल मिला है, जहां पर शौचालय की छत गायब है। उसकी जगह लकड़ियां रखकर काम चलाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार शासकीय माध्यमिक विद्यालय दांगीपुरा स्कूल के शौचालय को छत नहीं होने से छप्पर वाली छत डालकर बना दिया है। महत्वपूर्ण बात ये है कि यह शौचालय छात्राओं के लिए बनाई गई है, जिसमें वह सुरक्षित शौच के लिए जा सकें। छत नहीं होने से उसमें कोई भी छात्रा नहीं जाती है, क्योंकि शौचालय को लकड़ियों से ऐसा ढका है कि उसके अंदर सब कुछ नजर आ रहा है।
स्कूल में पूरी शौचालय बनाने के लिए राशि आई थी, लेकिन उसमें बंदर बांट कुछ ऐसा हुआ कि शौचालय की सिर्फ दीवारें ही बनकर तैयार हो सकी। जबकि छत का पैसा जेबों में चला गया। आलम ये है कि छात्राओं को मजबूरन बाहर खुले मैदान में शौच को जाना पड़ रहा हैं। छात्राओं व उनके परिवार वालों ने कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है।
इनका कहना है
मुलायम वंशकार, हैड मास्टर, शासकीय मावि दांगीपुरा का कहना है कि मुझे तो तीन महीने पहले ही चार्ज मिला है। यह शौचालय तो पहले से ही ऐसी है। उसकी छत नहीं है, इसलिए उसका उपयोग भी नहीं होता है। अब हम देखते हैं कि रुपए आ जाएं तो उसकी छत बनवा देंगे।

शासकीय स्कूल की टॉयलेट से छत गायव, खुले में शौच जाने कों मजबूर छात्राएं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment