Press "Enter" to skip to content

करैरा अपडेट: डॉ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंचे परिजन, जसवंत जाटव बोलें BMO कों चार्ज देने की मना किया था / Shivpuri News

शिवपुरी: सामुदायिक अस्पताल करैरा में शुक्रवार को नवजात शिशु की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। पिता व परिजनों ने शिशु की मौत के लिए डॉक्टर व स्टाफ को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस थाने पहुंचकर मामले में एफआईआर की मांग की है।

जानकारी के अनुसार प्रसूता सीमा लोधी (22) पत्नी लवकुश लोधी निवासी बम्हारी ने सामुदायिक अस्पताल करैरा में गुरुवार की डिलीवरी के लिए भर्ती कराया था। बताया जा रहा है कि रात में स्वस्थ्य शिशु को जन्म दिया था। पति लवकुश का कहना है कि जन्म के समय बच्चा स्वस्थ था।


लेकिन डॉक्टरों ने गलत इंजेक्शन लगा दिया जिससे बच्चे की मौत हो गई है। बता दें कि बीएमओ डॉ प्रदीप शर्मा ने हाल ही में पदभार संभाला है। करैरा वापसी के साथ ही फिर से विवादों में घिर गए हैं। इधर पशुधन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जसवंत जाटव का कहना है कि उन्होंने बीएमओ डॉ. प्रदीप शर्मा को चार्ज न देने की बात सीएमएचओ से कही थी। लेकिन राज्य स्तर से आदेश जारी हुए हैं। सीएमएचओ से मामले की निष्पक्ष जांच कराने के लिए कहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!