शिवपुरी: जिले के करैरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक नवजात शिशु की मौत का मामला सामने आया है. आपको बता दें की डॉक्टर की लापरवाही के चलते एक नवजात शिशु की मौत हो गई है. वहीं परिजनों ने जमकर हंगामा किया जिसके बाद पुलिस बुलानी पड़ी.
जानकारी के अनुसार सीमा लोधी पत्नी लवकुश लोधी ने रात में बच्चे को जन्म दिया था. जन्म के समय बच्चा स्वस्थ पैदा हुआ था. लवकुश लोधी का कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही के चलते गलत इंजेक्शन बच्चे को लगा दिया गया. जिसके चलते बच्चे की मौत हो गई वहीं डॉ अपनी लापरवाही छुपाने के चलते मरे हुए बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर रहे थे. जिसके बाद मौके पर परिजनों ने वीडियो बना लिया वहीं वीडियो में साफ तौर से कहा जा रहा है. डॉक्टर की लापरवाही के चलते बच्चे की मौत हुई है. वहीं स्वास्थ्य केंद्र में जमकर बवाल हुआ और परिजनों ने हंगामा कर दिया जिसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा वहीं पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए परिजनों को शांत कराया और बीएमओ वहां से निकल खड़े हुए.
वहीं इस पूरे मामले में लवकुश लोधी का कहना है कि सभी डॉक्टर स्ट्राइक पर थे और बीएमओ प्रदीप शर्मा की ड्यूटी लगी हुई थी. नर्स मरे हुए बच्चे को लेकर गई तो प्रदीप शर्मा का कहना था कि मृत बच्चे को शिवपुरी रेफर कर दो, डॉ प्रदीप शर्मा मरे हुए बच्चे को शिवपुरी रेफर करने की बात कह रहे थे.

BMO के पदभार ग्रहण करते ही करैरा स्वास्थ्य केंद्र सुर्खियों में, नवजात बच्चे की हुई मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment