शिवपुरी: शासन प्रशासन ने किया मौका स्थल का बारीक निरीक्षण
कोलारस/आगमी 21 तारीख को ग्राम पंचायत लुकवासा में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन को लेकर शासन प्रशासन हाई अलर्ट पर है। सिंधिया के दौरे को लेकर विगत दिवस शिवपुरी जिले के सभी दिग्गज सिंधिया समर्थक और भाजपाई नेता सहित पूरा प्रशानिक अमला लुकवासा में स्थल निरीक्षण को पहुंचे। सर्वप्रथम पूरे अमले ने देशी ठाठ होटल के बंद कमरे में कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की।
इसके बाद प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया और जिला कलेक्टर रविन्द्र चौधरी के साथ सभी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की विकास यात्रा के लिए चिन्हित स्थल का निरीक्षण करने लुकवासा अनाज मंडी पहुंचे। सिंधिया के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की सुनियोजित रूप रेखा के संदर्भ में सभी से विस्तृत चर्चा हुई। उक्त विकास यात्रा में 15 हजार लोगो के आने की संभावभाना व्यक्त करते हुए पूरे कार्यक्रम का खाका तैयार किया गया।
बॉक्स
पूरे भारत में जायेगा महाराज की विकास यात्रा का संदेश:हरिओम रघुवंशी
कोलारस विधानसभा की लुकवासा ग्राम पंचायत से विकास यात्रा का सकारात्मक संदेश पूरे भारत में जायेगा। चुकी केंद्रीय मंत्री महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया उक्त विकास यात्रा में उपस्थित हो रहे हैं इस कारण बड़ी संख्या में हितग्राहियों को भाजपा शासन की योजनाओं का लाभ मिलना निश्चित है यह पूरे कोलारस विधान सभा के लिए गर्व की बात है कि महाराज विकास यात्रा में आगमी 21 तारीख को हमारे बीच रहेंगे उक्त बात सिंधिया निष्ठ भाजपा के युवा नेता और लुकवासा सरपंच पति हरिओम रघुवंशी ने सभी से कही।
लुकावास विधासभा का केंद्र बिंदु :हरवीर रघुवंशी
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर प्रदेश सदस्य हरवीर रघुवंशी ने कहा कि चुकी लुकवासा कोलारस,बदरवास,रन्नौद,सहित सभी मंडलों के बराबर दूरी पर है इस कारण महाराज ने उक्त स्थल का विकास यात्रा के लिए चयन किया है
यहां आसानी से सभी मंडलों के जनप्रतिनिधि पहुंच सकते है साथ ही हाइवे पर स्थित होने से आयोजन भी भव्य होगा। सभी से अधिक से अधिक संख्या में रघुवंशी ने पहुंचने की अपील की।
प्रशासनिक अधिकारियों में से रहे सभी उपस्थित
सिंधिया के स्थल चयन को लेकर सुबह से ही जिला कलेक्टर रविन्द्र चौधरी लुकवासा में पूरे अमले के साथ उपस्थित रहे।उनके साथ एसपी राजेश सिंह, एडीएम विवेक रघुवशी,पीएचई ईई एलपी सिंह,जिला पंचायत सीईओ मरावी,
सहित एसडीएम बृज बिहारी श्रीवास्तव, एसडीओपी विजय यादव, सीईओ ऑफिसर सिंह गुर्जर,तहसीलदार प्रदीप भार्गव,थाना प्रभारी मनीष शर्मा,हुकुमचंद मीना सहित समस्त प्रशासनिक अमला मौजूद था।
दिग्गज नेताओं ने भी दर्ज की उपस्थित
इस अवसर पर परभरी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया सहित जिला अध्यक्ष राजू बाथम, अध्यक्ष नेहा यादव,विधायक वीरेंद्र रघुवंशी,हरवीर रघुवंशी,हरिओम रघुवंशी,मुकेश चौहान,विपिन खेमरिया,भूपेंद्र यादव, बंटी रघुवंशी,रविंद्र शिवहरे,रामबीर यादव,बलवीर निवोरिया, ओपी भार्गव,पवन शिवहरे,नवल जाटव,देवेंद्र रघुवंशी,करतार यादव सहित सभी नेता जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरो पर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment