Press "Enter" to skip to content

पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो बेरहमी से पति ने पत्नी की कर दी मारपीट, इलाज जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मनियर में रहने वाली एक पत्नी पर पति ने जानलेवा हमला कर दिया आपको बता दें कि पूरा घटनाक्रम शराब के कारण हुआ पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो पति ने हमला कर दिया.

जानकारी के अनुसार सुनीता जाटव पत्नी बल्लू जाटव उम्र 32 साल निवासी मनियर बीज गोदाम के पीछे ने बताया कि 15 फरवरी 2023 को शाम के 6:30 बजे पति बल्लू जाटव शराब पीकर आया तो शराब पीने की मना किया इसी बात पर पति ने गालियां देते हुए मारपीट कर दी जिसके बाद पत्नी को एक डंडा मारा और माथे पर चोट आई है. जिसके बाद पति ने महिला के पेट में डंडा मार दिया इसकी शिकायत कोतवाली में पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई है. वहीं पुलिस ने मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. और महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!