शिवपुरी: शिवपुरी के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गूँगरीपुरा के परिजनों ने आज एसपी ऑफिस में घेराबंदी की है. आपको बता दें कि परिजनों की बेटी के साथ गैंगरेप का मामला हुआ था. जिसमें अभी तक सभी आरोपी फरार हैं. वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है. और राजीनामा का दबाव बना रहे है. जिसके चलते आज एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है.
जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसके साथ 11 फरवरी 2022 को गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था. युवति ने बताया कि 11 फरवरी को गौरव रावत, अनुरोध रावत व मान सिंह रावत निवासी ग्राम गूँगरीपुरा ने उसके साथ गाली-गलौज की और छेड़खानी की और बलात्कार किया इसके संबंध में पुलिस थाना सिरसौद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. युवति ने बताया कि आरोपी मान सिंह रावत भारतीय जनता पार्टी का पदाधिकारी है. इसके साथ ही आरोपी पैसे वाले हैं. जिसके बाद एफ आई आर दर्ज की गई लेकिन छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की बाद में सुधार कर 370 की धारा बढ़ाई गई.
11 फरवरी से आज दिनांक तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है. जिसके चलते आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं वहीं राजीनामा का दबाव बना रहे हैं. साथ ही धमकियां भी दी जा रही हैं. युवति ने बताया कि आरोपी मान सिंह रावत भारतीय पार्टी का ग्रामीण मंडल अध्यक्ष है जो कि दबंग है और लाइसेंस बंदूक रखता है इसी के चलते थाने द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की जा रही है. युवति के परिजनों ने शस्त्र लाइसेंस रद्द करवाने की मांग की है. साथ ही सुरक्षा दिलवाए जाने की मांग की है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो ऐसी मांग की है.

18 वर्षीय युवति से गैंगरेप: परिजनों ने SP ऑफिस घेरा, आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी, आत्मदाह करने की दी धमकी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment