Press "Enter" to skip to content

हवाई पट्टी रोड आज भी अधूरी, CM के दखल के बाद भी नहीं बनी सड़क / Shivpuri News

शिवपुरी: चार साल से अटकी पड़ी झांसी तिराहा से हवाई पट्टी सड़क का काम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के दखल के बाद रफ्तार पकड़ा है। जितना काम चार साल में नहीं हुआ उससे ज्यादा काम जनवरी में हो गया है। मुख्यमंत्री ने जनवरी 2023 तक सड़क बनाने का समय दिया था। लेकिन लोक निर्माण सीएम को दी गई समय सीमा में सड़क नहीं बनवा सका है। अब सड़क का काम कंप्लीट करने की समय सीमा 20 फरवरी दी गई है। महज चार दिन में सड़क का काम पूरा होना मुश्किल नजर आ रहा है।


झांसी तिराहा से हवाई पट्टी तक 2.40 किमी सड़क को लेकर स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 16 जनवरी की सभा में अधिकारियों को बुलाकर जनवरी तक का समय दिया था। लोक निर्माण विभाग 60% डामरीकरण होना बता रहा है जबकि ठेकेदार 80% डामरीकरण कार्य हो जाने की बात कह रहा है। हालांकि मौके पर काफी हद तक डामरीकरण हो जाने से लोगों को राहत है। इसके बावजूद झांसी तिराहे वाला हिस्सा डामरीकरण से अभी छूटा हुआ है। दो तीन दिन से ठेकेदार यहां गिट्टी बिछाने का काम करा रहा है। अधिकारियों का भी कहना है कि वह पहले डामरीकरण का काम हर हाल में पूरा कराने में लगे हैं। उसके बाद डिवाइडर व पोल आदि का काम कराएंगे।

बजट की कमी तो कभी कोविड व बिल भुगतान के चलते काम अटका
झांसी तिराहा (प्रताप चौक) से हवाई पट्टी तक सड़क का काम शुरूआती दौर में बजट की कमी के चलते रुक गया। उस वक्त कांग्रेस सरकार सत्ता में थी। बीजेपी सरकार सत्ता में आई, तब तक कोविड-19 महामारी पैर पसार चुकी थी। बीच-बीच में ठेकेदार ने काम तो चालू किया लेकिन रफ्तार नहीं पकड़ पाया। फिर बिल भुगतान को लेकर मामला अटकता रहा। सीएम के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह काम ने रफ्तार पकड़ी है। जो सड़क छम महीने में बनना थी उसे चार साल से ज्यादा का वक्त लग चुका है।

दूसरी साइड डामर, बीच में डिवाइडर निर्माण व पोल गाढ़े का काम अभी बाकी
सीएम के दौरे के साथ ही डामरीकरण हवाई पट्टी की ओर से प्रारंभ हुआ था। डिवाइडर भी जवाहर कॉलोनी तक बन दिए हैं। खेड़ापति मंदिर तक एक साइड डामरीकरण हो चुका है। कुछ टुकड़ों में दूसरी साइड डामर किया है। झांसी तिराहा वाला डामरीकरण से पूरी तरह छूटा है। बीच में डिवाइडर व पोल गाढ़ने का काम भी होना बाकी है। यह सारा काम मार्च 2023 तक ही पूरा हो पाएगा। यदि दोनों ओर डामरीकरण पूरा हो जाए तो जनता को राहत मिलेगी।

हम सड़क का 80 फीसदी काम करा चुके हैं
हम सड़क का 80% काम करा चुके हैं, लेकिन विभाग अपने रिकार्ड में उतना काम दर्ज ही नहीं कर पा रहा है। पौने दो करोड़ का भुगतान शेष बचा है। हमारा काम चल रहा है। – सन्नी सिकरवार, ठेकेदार, पीतांबरा आइडियल कंस्ट्रक्शन
डामरीकरण का काम जल्द पूरा कराने में लगे हैं
डामरीकरण का 60% काम हो गया है। डिवाइडर बनने के बाद पोल गाढ़ने का काम भी कराया जाना है। डामरीकरण का काम जल्द पूरा कराने में लगे हैं।- हरिओम अग्रवाल , एसडीओ, पीडब्ल्यूडी शिवपुरी

निर्माण में गुणवत्तायुक्त का भी ध्यान दिया जा रहा है पहले से काफी डामरीकरण हो गया है अभी काम चल रहा है। निर्माण के साथ गुणवत्तायुक्त का भी ध्यान दिया जा रहा है, उसी के तहत भुगतान किए जा रहे हैं। -धर्मेंद्र सिंह यादव, कार्यपालन यंत्री, पीडब्ल्यूडी शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!