Press "Enter" to skip to content

मुरम खोदते समय मिट्टी धसकी, मिट्टी के अंदर दबने से एक मजूदर की मौके पर मौत, 2 घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले पुराना दिनारा गांव से आ रही है. आज मुरम खोदते समय मिट्टी धसकने से एक युवक की मौत हो गई. जबकि इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. इस मामले की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.


जानकारी के अनुसार मृतक रामराजा पुत्र प्रीतम आदिवासी उम्र 30 साल निवासी बदरखा अपने साथी कमल सिंह आदिवासी और ट्रैक्टर के चालक विनोद लोधी के साथ पुराना दिनारा के पास स्थित तालाब के पास मिट्टी खोदने गए थे. तभी मिट्टी खोदते समय अचानक मिट्टी धसक गई. इस हादसे में रामराजा आदिवासी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि इस हादसे में दोनों साथीयों को चोटें आई है. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!