शिवपुरी: प्रादेशिक आहवान पर शासकीय एवं स्वशासी चिकित्सकों ने सात सूत्रिय मांगो को लेकर 15 फरबरी 2023 से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ पवन जैन तथा सिविल सर्जन डाक्टर आरके चैधरी को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन प्रारंभ कर दिया है। अपनी मांगों को लेकर काली पटटी बांध कर विरोध दर्ज करा रहे चिकित्सक आज 16 फरबरी को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक सांकेतिक काम बंद हडताल करेंगे तथा सरकार द्वारा चिकित्सकों की मांगे न माने जाने पर 17 फरबरी से पूर्णतः काम बंद हडताल प्रारंभ कर देंगे।
म.प्र. मेडीकल अधिकारी संगठन के जिला अध्यक्ष डाॅ एनएस चैहान तथा जिला उपाध्यक्ष डाॅ संजय ऋषीश्वर ने जानकारी देते हुए बताया कि म.प्र. में स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों के लिए प्रोत्साहन पूर्वक काम का माहौल न होने के कारण चिकित्सा संस्थानों से शासकीय चिकित्सक नौकरी छोड रहे है। वर्तमान स्थिति में शहरों से लेकर ग्रामीण क्षैत्रों तक चिकित्सकों की कमि इसका प्रमाण है। स्वास्थ्य संस्थानों में प्रशासनिक हस्तक्षेप की निरंतर बृद्धि होती जा रही है। केन्द्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार तथा हरियाणा सरकार द्वारा चिकित्सकों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं से कमतर स्वास्थ्य सुविधाएं चिकित्सकों को म.प्र. में मुहैया कराई जा रही हैं।
डाक्टर द्वेय ने बताया कि स्वास्थ्य संस्थाओं में आधार भूत संसाधनों की कमि और प्रशासकों के बडते हस्तक्षेप को देखते हुए चिकित्सकों ने सात सूत्रिय मांग शासन के समक्ष प्रस्तुत की हैं। जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समीति का गठन हो, समिति की बैठक हर दो माह में हो। चिकित्सकों के संबंध में नीतिगत निर्णय लेने से पूर्व उक्त समिति की सहमति ली जावे। सेवा नियमों के अनुरूप पात्र चिकित्सकों को लाभ प्रदान किए जाएं जैसे समयमान वेतन मान पदोन्नति, पेंशन प्रकरण, शिकायत एवं विभागीय जांच की समय सीमा में समाप्ति आदि प्रमुख हैं । चिकित्सकों से संबंधित मुददों को समिति के माध्यम से निराकरण किया जावे। उच्चतम न्यायालय के निर्णय अनुसार चिकित्सकों का वेतन मान निर्धारण किया जावे और रिकबरी निरस्ती करण हेतु विभागीय आदेश जारी किए जाएं। विभाग में पदस्थ संविदा चिकित्सकों को नियमित किया जाए। पीएससी परीक्षा में नीट प्रीपीजी परीक्षा की भांति उनकी सेवा बर्षो के अनुरूप अतिरिक्त अंक प्रदान कर चयन में प्राथमिकता प्रदान की जावे। स्वास्थ्य विभाग में तकनीकि तथा राज्य के पदों पर चिकित्सकों को पदस्थ किया जावे। डब्लूएचओ मापदंडों के अनुसार जिल में जन संख्या के अनुरूप चिकित्सा संस्थान में भर्ती पंलगों की संख्या बडाई जाए और मानव संसाधन की नियुक्ति की जावे।
आज ज्ञापन सौंपने वाले चिकित्सकों में डाॅ एनएस चैहान, डाॅ संजय ऋषीश्वर, डाॅ पंकज गुप्ता, डाॅ गिरीश चतुर्वेदी, डाॅ अभिषेक गोयल, डाॅ आलोक श्रीवास्तव, डाॅ दिनेश अग्रवाल, डाॅ सकेत सक्सैना, डाॅ रविन्द्र सिह, डाॅ सीएस गुप्ता, डाॅ दिनेश राजपूत, डाॅ एसके पिप्पल, डाॅ आरआर वर्मा, डाॅ आरपी चैहान, डाॅ वैभव , डाॅ नीरजा शर्मा, डाॅ मोना गुप्ता, डाॅ प्रणिता जैन, डाॅ अनमोल, डाॅ गोविंद रावत, डाॅ गरिमा सिंह, दीपक शाक्य, डाॅ राम सुदर, डाॅ द्वारिका वर्मा, डाॅ नवल अग्रवाल, डाॅ संजीव राठौर , डाॅ पवन राठौर, डाॅ अदिति जैन, डाॅ संतोष पाठक, डाॅ शैलेन्द्र, डाॅ ब्रजेश मंगल, डाॅ विनोद गोलिया, डाॅ देवेन्द्र कौशिक , डाॅ सुनील गौतम आदि प्रमुख थे।

17 फरबरी से डाक्टरों की होगी, काम बंद हडताल, 2 घंटे सांकेतिक काम रोको आंदोलन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नामजद एफआईआर नहीं तो आर-पार! एसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का चार दिवसीय धरना / Shivpuri News
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News









Be First to Comment