शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के अटामानपुर गांव में बिजली विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। इस घटना में दोनों पक्षों में विवाद के बाद झगड़ा हो गया। तेंदुआ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। फिलहाल बिजली विभाग के कर्मचारियों की शिकायत पर तेंदुआ थाना पुलिस ने एक महिला सहित तीन पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
जानकारी के अनुसार आज बिजली विभाग के कर्मचारी अवैध बिजली कनेक्शन की जांच सहित बकाया बिल की राशि को बसूलने तेंदुआ थाना क्षेत्र के अटामानपुर गांव में एक खेत में अवैध रूप से बिजली ट्रांसफॉर्मर संचालित पाया गया। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने जब बिजली ट्रांसफॉर्मर को कब्जे में लेना चाहा तो ग्रामीणों के साथ बिजली विभाग के कर्मचारियों का मुहबाद हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि उक्त ट्रांसफॉर्मर वैध है वहीं बिजली विभाग के कर्मचारी उक्त ट्रांसफॉर्मर को अवैध बता रहे थे इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद के बाद झड़प हो गई।
ग्रामीण मनोज शर्मा का कहना था कि उनके खेत में खड़ी फसल में पानी लग रहा था इसी दौरान बिजली कर्मचारियों में ट्रांसफॉर्मर को ले जाने का प्रयास किया। जबकि वह उक्त ट्रांसफॉर्मर गिरवर आदिवासी के खेत मे रखा हुआ था और गिरवर आदिवासी ने उन्हें बताया था कि उक्त ट्रांसफॉर्मर वैध है और कोई बिल बकाया भी नहीं है। आज गिरवर आदिवासी के बोर से मेरे द्वारा खेत में पानी दिया जा रहा था। आधे खेत मे पानी लग चुका था इसी दौरान बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफॉर्मर को बंद कर अपने साथ ले जाने लगे जब बिजली विभाग के कर्मचारियों से कहा कि थोड़ी देर में खेत मे पानी लग जाएगा और ट्रांसफॉर्मर मालिक गिरवर आदिवासी भी आ जाएगा।
उसके बाद बिजली ट्रांसफॉर्मर को ले जाने लगे लेकिन बिजली कर्मचारियों ने सुनवाई नहीं की और ट्रांसफॉर्मर को अपनी गाड़ी में रख लिया इसी बात को लेकर पहले मूंहवाद हो गया बाद में बिजली कर्मचारी बदसुलूकी करने लगे इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। बिजली विभाग के जेई नरोत्तम जाटव के अनुसार बिजली का ट्रांसफॉर्मर अवैध रूप से रखा गया था। 11 केवीए की लाइन से जोड़ कर अवैध रूप से बिजली की चोरी की जा रही थी। हालांकि झगड़े की सूचना मिलते ही तेंदुआ थाना पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए बिजली के ट्रांसफॉर्मर को कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
तेंदुआ थाना पुलिस ने बिजली विभाग के जेई नरोत्तम जाटव की शिकायत पर मनोज शर्मा सहित उसकी पत्नी सकून शर्मा, राहुल शर्मा और राजकुमार शर्मा के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित जान से मारने की धमकी की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

ट्रांसफार्मर उठाने पहुंचे बिजली कर्मचारी, बिजली कर्मचारी और ग्रामीणों में हुआ विवाद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment