Press "Enter" to skip to content

प्रेमी जोड़ा पहुंचा कलेक्टर के पास, कहा मर्जी से शादी की हैं अब घरवाले परेशान कर रहे / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के आज कलेक्टर जनसुनवाई में एक प्रेमी जोड़ा पहुंचा जहां उन्होंने बताया कि अपनी मर्जी से शादी की है. परिवार वाले लगातार पुलिस भेज कर परेशान कर रहे हैं

कलेक्टर से गुहार लगाते हुए प्रेमी जोडने ने बताया है कि कीर्ति लोधी पुत्री शगुन लोधी निवासी वपावली ने अपने प्रेमी भरत लोधी पुत्र बीर सिंह लोधी निवासी ग्राम शेरगढ से लव मैरिज की है।दोनों पूर्णतः बालिग हैं अपने बारे भला-बुरा सोचने समझने में पूर्णतः सक्षम हैं। प्रेमी जोडे ने बताया है कि उन्होंने 24 दिसम्बर 2022 को श्री धाय महादेव मंदिर खोड़ तहसील पिछोर में विवाह कर लिया है। इसके साथ ही कोर्ट में भी उन्होने नोटरी पर शपथपत्र के साथ प्रेम विबाह किया है।

युवती कीर्ति लोधी पुत्री शगुन लोधी निवासी वपावली ने बताया है कि अब शादी करने के बाद उसके घर बाले पुलिस से मिलकर अनुचित दबाब बनाकर उसे और उसके रिश्तेदारों को परेशान कर रहे है। वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। परंतु यह लोग उसे बहुत प्रताणित कर रहे है। जिसपर से पीडिता ने सुरक्षा की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!