शिवपुरी: शहर में रहने वाले श्योपुर के जेलर के घर की पहली मंजिल पर एकाएक आग लपटे उठता देख हड़कंप मच गया। जिस वक्त घर में आग लगी, उस समय जेलर का लड़का अकेला घर मे मौजूद था। गनीमत रहीं कि पड़ोसियों और फायरब्रिगेड की मदद से समय रहते आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार श्योपुर जेलर बीएस मौर्य श्योपुर ही थे चूंकि उनकी पत्नी भी शासकीय कर्मचारी है रविवार छुट्टी होने के चलते वह शनिवार को ही अपने पति के यहां श्योपुर निवास पर चली गई थी। इसी दौरान जेलर बीएस मौर्य का बड़ा बेटा डॉ कपिल मौर्य ग्वालियर वायपास के पास स्थित घर पर अकेला था। रविवार की शाम जेलर के घर के पहले माले पर एकाएक आग भड़क गई। आगजनी का कारण शॉर्ट सर्किट का होना बताया गया है।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने पहले माले पर रखे सोफा को अपनी चपेट में ले लिया, इसके बाद अन्य सामान भी धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटों को देख हड़कंप की स्थिति बन गई थी। डॉ. कपिल मौर्य आगजनी की सूचना तत्काल फायर बिग्रेड को दी थी तब तक डॉ. कपिल सहित अन्य पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालते हुए (टिल्लू) पानी की मोटर की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रखा। इसके बाद समय पर फायर बिग्रेड भी पहुंच गई। जिसके बाद आग पर पूरी तरीके से काबू पा लिया गया।

जेलर के घर में शॉट सर्किट से लगी आग ,पड़ोसियों की सूझबूझ से पाया काबू / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नामजद एफआईआर नहीं तो आर-पार! एसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का चार दिवसीय धरना / Shivpuri News
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News









Be First to Comment