Press "Enter" to skip to content

नवाब साहब रोड पर किराए के कमरे मे रहने बाला युवक हुआ लापता, 4 बहनों में इकलौता हैं भाई / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र नवाब साहब रोड क्षेत्र से 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा छात्र अचानक से लापता हो गया। रविवार रात परिजनों ने सिटी कोतवाली में छात्र के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार बदरवास थाना क्षेत्र के धामनटूक गांव का रहने वाला 21 वर्षीय हिरदेश धाकड़ 12वीं कक्षा का छात्र था। वह शिवपुरी शहर के नवाब साहब रोड क्षेत्र में एक किराए का कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा था।

हिरदेश धाकड़ के पिता वीर सिंह धाकड़ ने बताया शनिवार की दोपहर करीब 4 बजे उन्होंने अपने बेटे को फोन कर उसका हाल चाल जानना चाहा था, लेकिन उसका फोन बंद था। इसके बाद कई बार फोन से संपर्क करने का प्रयास किया परंतु हिरदेश का लगातार फोन बंद ही आता रहा।

इसके बाद में गांव से शिवपुरी पहुंचकर हिरदेश के कमरे पर गया तो कमरे पर ताला लटका हुआ था। कोचिंग पर भी पूछताछ की परन्तु हिरदेश का कोई सुराग नहीं लगा। रिश्तेदारों के यहां भी पूछताछ की, लेकिन वह किसी के यहां नहीं पहुचा। बेटे की गुमशुदगी की शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है।

चार बहनों में था इकलौता भाई

हिरदेश के पिता वीरसिंह ने बताया कि 10 फरवरी को हिरदेश को आखरी बार शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में देखा गया था। हिरदेश की बुआ के लड़के कैलाश धाकड़ का कान का ऑपरेशन हुआ था। हिरदेश अपनी बुआ के लड़के को खाना देने गया था और शाम को भी खाना लाकर देने की बात कही थी, लेकिन हिरदेश शाम को मेडिकल कॉलेज अपनी बुआ के लड़के के पास नहीं पहुचा।

मकान मालिक का भी कहना है कि हिरदेश 10 फरवरी को अपने कमरे पर नहीं पहुंचा था। हिरदेश के पिता ने बताया कि हिरदेश चार बहनों के बीच इकलौता भाई है। हिरदेश के लापता होने के बाद परिवार के सदस्यों भय का माहौल बना हुआ है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!