शिवपुरी: पोहरी स्वास्थ्य में 17 दिसम्बर 2022 को आयोजित नसबंदी शिविर में नसबंदी कराने आई एक महिला की मौत हो गई थी। परिजनों ने डॉक्टर सहित नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की मांग की थी। इस मामले में पोहरी थाना पुलिस ने डॉक्टर पीके खरे पर रविवार रात गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम डांगबर्वे की रहने वाली 26 वर्षीय कौशल्या पत्नी सुमन आदिवासी को पोहरी स्वास्थ्य केंद्र में 17 दिसंबर 2022 को आयोजित नसबंदी शिविर में नसबंदी कराने के लिए भर्ती कराया गया था। नसबंदी कराने के कुछ ही देर बाद कौशल्या की तबीयत बिगड़ने लगी थी। कौशल्या को तत्काल शिवपुरी के जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले की कौशल्या ने दम तोड़ दिया था परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की थी।
पुलिस ने परिजनों को पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही करने का आश्वासन दिया था। कौशल्या का पोस्टमार्टम एक डॉक्टर के पैनल के द्वारा कराया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण रिट्रो पौट्रोनियल रक्त वाहिका में चोट के कारण पेट में अधिक रक्त रिसाब को बताया गया है, जिसके चलते महिला के पेट मे रक्त भर गया और महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को आधार मानते हुए गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था। गौरतलब है कि डॉ. पीके खरे पूर्व में जिला अस्पताल शिवपुरी के सिविल सर्जन भी रह चुके हैं। 31 दिसंबर को वह रिटायर हो गए थे।

डॉ पीके खरे पर हुआ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज, नसबंदी कराने आई महिला की हुई थी मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment