Press "Enter" to skip to content

70 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब, शराब बनाने बाली फेक्ट्री की नष्ट कीमती 75000 रुपए / Shivpuri News

शिवपुरी: बरिष्ट अधिकारियों के मार्गदर्शन में दिनांक 11 फ़रवरी की रात्री को खनियाधाना पुलिस को मुखविर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी धर्मेन्द्र पुत्र भगवत सिंह चौहान उम्र 19 बर्ष निवासी मुसाब मोहल्ला थाना खनियाधाना जिला शिवपुरी अपने सलैया वाले खेत ग्राम खिरिया के हार में अबेध रूप से देशी हाथ भट्टी की फैक्टरी लगाकर जहरीली शराब का निर्माण कर रहा है उक्त सूचना पर से खनियांधाना थाना प्रभारी ने दविस दी तो आरोपी अपने खेत सलैया वाले कुआ पर हाथ भट्टी की फैक्टरी लगाकर शराब निकाल रहा था आरोपी के कब्जे से मौके पर 70 लीटर देशी हाथ भट्टी की अबैध शराव बरामद हुई व शराब बनाने का सामान ड्रम व 5 किलो यूरिया खाद आदि बरामद किया गया तथा तीन हजार लीटर शराब बनाने का लहान जो जमीन में गड्डा खोदकर भरा था जिसे मौके पर नष्ट किया गया आरोपी के विरूध्द थाना खनियाधाना में धारा 34(1),34(2),49(क) आवकारी एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया है उक्त कार्यवाही में मोके से दो कैनो मे 70 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराव, एवं शराब बनाने का लोहे का ड्रम, एल्यूमिनियम का डेकचा 05 किलो युरिया खाद आदि कुल कीमती 75000 की शराब बनाने का सामान जप्त किया है इस कार्यवाही में खनियाधाना थाना प्रभारी सुरेश शर्मा, व प्रकाश सिंह कौरव, जयवीर गुर्जर, मंजीत मलिक, अरविन्द, धर्मेन्द्र किरार, बलराम ,अनूप कुमार, सत्यवीर गुर्जर, धर्मेन्द्र कुशवाह की अहिम भूमिका रही.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!