शिवपुरी: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार संपूर्ण मध्यप्रदेश सहित शिवपुरी जिले में आज शनिवार को जिला मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय शिवपुरी पर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश दीपक गुप्ता द्वारा प्रातः 10:30 बजे एडीआर भवन में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर दीपक गुप्ता ने कहा कि विवादों के निराकरण के लिए वैकल्पिक समाधान अंतर्गत लोक अदालत एवं मध्यस्थता भी एक सशक्त माध्यम है यह योजना आम नागरिक तक पहुंचना चाहिए जिससे अधिक से अधिक पक्षकार लाभान्वित हो सके।
इस अवसर पर संजीव अग्रवाल प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, शिवकांत गोयल प्रथम जिला न्यायाधीश, दीपाली शर्मा द्वितीय जिला न्यायाधीश, अर्चना सिंह जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी, विवेक शर्मा तृतीय जिला न्यायाधीश, आर बी गुप्ता चतुर्थ जिला न्यायाधीश, पवन कुमार संखवार, पंचम जिला न्यायाधीश, अमित कुमार गुप्ता सप्तम जिला न्यायाधीश, सज्जन सिंह सिसोदिया सीजीएम शिवपुरी, श्वेता मिश्रा जिला रजिस्ट्रार, प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड नेहा प्रधान, न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित प्रताप सिंह, रूपम तोमर, सुनीता कोरी, ट्रेनिंग जज वंशिता गुप्ता, इतिशा संघवी, दिव्यानी सिंह, जिला विधिक सहायता अधिकारी डॉ.वीरेंद्र कुमार सहित पीएलबी नंदनी तोमर, अमित दांगी, अमन बेड़िया, नंदकिशोर सेन, स्वाति राठौर, कपिल धाकड़, मोहसिन कुरेशी, अभिषेक मांझी, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, ललित शर्मा, गजेंद्र धाकड़, नीरू रावत, गोपाल राठौर, मिथुन विनायक, कृष्ण कुमार नामदेव उपस्थित रहे।
नेशनल लोक अदालत में जिले में कुल 27 खंडपीठ के माध्यम से 1432 मामलों का निराकरण हुआ एवं 2425 पक्षकार लाभान्वित हुए निराकृत मामलों में विचारधीन मामले 676 एवं प्री लिटिगेशन स्तर के मामले 756 शामिल थे।

नेशनल लोक अदालत में 1432 मामले निराकृत एवं राशि 9 करोड़ 32 लाख 47 हजार से अधिक का अवार्ड पारित किया गया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment