शिवपुरी: डबरा निवासी मोहिनी(परिवर्तित नाम) का विवाह तहसील करेरा निवासी देवेंद्र से पांच वर्ष पूर्व हुआ था। दोनों के मध्य पारिवारिक समन्वय के कारण विवाद इतना बढ गया कि दोनो दो वर्षो से एक दूसरे से अलग रहकर न्यायालय की शरण लेना पडी और न्यायालय प्रदीप कुशवाह प्रथम जिला न्यायाधीश के समक्ष तलाक का दावा दायर किया। जिसका न्यायाधीश प्रदीप कुशवाह के अथक प्रयास से एवं अभिभाषकगण की लगातार काउसलिंग से पति पत्नि ने विवाद का अंतिम निराकरण किया।
न्यायालय परिसर करैरा में आज बुधवार को नेशनल लोक अदालत का सादे समारोह में शुभारंभ किया गया। अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति एवं जिला न्यायाधीश डी.एल.सोनिया ने मां सरस्वती पर माल्यार्पण कर विवाद विहीन विश्व की कामना के जनक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन कर लोक अदालत के मंच को विवाद के अंतिम समाधान का केन्द्र बताया।
लोक अदालत के आयोजन पर सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम योगी ने सरस्वती वंदना का गायन कर वातावरण को सुमधुर बनाया। न्यायालय करैरा में कुल 06 खण्डपीठ गठित की गई जिसमें 04 खण्डपीठ व्यवहार न्यायाधीश न्यायालयों की एवं 02 खण्डपीठ जिला न्यायाधीश की होकर उक्त खण्डपीठों में कुल 1306 प्रकरण रैफर कर रखे गये। जिसमे से 229 प्रकरण निराकृत हुए। विधुत प्रकरणो के लिये पृथक से खण्डपीठ गठित कर उक्त खण्डपीठ में 96 प्रकरण धारा 135 लिटिगेशन में एवं प्रिलिटगेशन के 104 प्रकरणों निराकृत होकर 26 लाख 10 हजार राशि की वसूली विशेष न्यायाधीश डी.एल.सोनिया द्वारा कराई गई। बैंक के प्रिलिटिगेशन प्रकरणों में कुल 15 प्रकरण निराकृत किए जाकर 13 लाख 10 हजार रुपए की वसूली की गई।नगर परिषद करेरा के प्रिलिटिगेटिशन के 06 प्रकरण राशि 24980 रुपए जलकर में एवं समेकित कर के 02 प्रकरणों में 11912 रुपए की वसूली की गई। न्यायाधीश प्रदीप कुशवाह, महेश कुमार वर्मा, श्रीकृष्ण बुखारिया, श्रीमति कमला गौतम, सुश्री मोनिका यादव की खण्डपीठ में प्रकरणों का निराकरण किया गया।

शादी के बाद 2 बर्षो से रह रहे थे अलग अलग, लोक अदालत में विवाद हुआ खत्म / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment