शिवपुरी में एक रेलवे लाइन की क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन की मनमानी के चलते जच्चा-बच्चा को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गेटमैन ने एम्बुलेंस को लगभग 40 मिनट तक रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ा करके रखा। जबकि एंबुलेंस में मौजूद जच्चा को घबराहट हो रही थी परिजन सहित एम्बुलेंस के ड्राइवर ने गेटमैन से कई मिन्नते की लेकिन उसने एक नहीं सुनी।
जानकारी के अनुसार सुनीता जाटव और उसके नवजात बच्चे को लुकवासा उप स्वास्थ्य केंद्र से छुट्टी कराने के बाद जननी एंबुलेंस से टुड़यावत गांव ले जाया जा रहा था। जननी एंबुलेंस के ड्राइवर सुनील यादव ने बताया कि एंबुलेंस जब कुल्हाड़ी रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंची तो रेलवे क्रॉसिंग का गेट लगा हुआ था। उसने रेलवे क्रॉसिंग के गेट पर तैनात गेट में विकास से पूछा तो विकास ने बताया कि ट्रेन आने में अभी 20 मिनट का समय और लगेगा, इस दौरान गेटमैन विकास से एंबुलेंस को जल्द निकलवाने की बात कही लेकिन उसने नहीं सुना। पेशेंट के परिजनों ने भी गेटमैन से कहा कि पेशेंट को घबराहट हो रही है लेकिन गेटमैन ने नहीं माना।
एंबुलेंस के ड्राइवर सुनील यादव ने बताया कि करीब 40 मिनट तक रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी रहीं। 40 मिनट के बाद जब ट्रेन गुजरी तब कहीं जाकर जच्चा-बच्चा को सुरक्षित घर छोड़ा गया। इस बीच जच्चा को घबराहट होती रही थी। ड्राइवर सुनील यादव का कहना है कि शुरुआत में ही अगर गेटमैन एंबुलेंस को निकाल देता तो जच्चा-बच्चा को परेशानी नहीं होती।
शिवपुरी रेलवे स्टेशन मास्टर आरएस मीणा ने बताया कि किसी भी स्टेशन से गाड़ी छूटने से पहले सभी क्रॉसिंग के गेट बंद कर दिए जाते हैं। सभी क्रॉसिंग के गेट में लॉकिंग सिस्टम रहता है। ऐसी स्थिति में अगर गेटमैन गेट को खोल देता है तो फिर से पूरे प्रोसेस को फ़ॉलो करना पड़ता है लेकिन 40 मिनट तक गेट को बंद करके भी नहीं रखा जाता। संभवत किन्हीं कारणों के चलते ट्रेन को बीच में ही रोकना पड़ा होगा, जिससे इतनी देरी हुई।

रेलवे क्रॉसिंग गेट पर 40 मिनिट खड़ी रही एम्बुलेंस, जच्चा बच्चा की जान आई आफत में / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वनाग्नि सुरक्षा संदेश के साथ टेनिस बॉल T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न, बदरवास बनी विजेता / Shivpuri News
- वृहद स्वास्थ्य शिविर में 78 बच्चों की जांच, 42 हृदय रोगी सर्जरी के लिए चिन्हित / Shivpuri News<br>
- रोटरी हेल्थ मिशन कैम्प के 5 मरीजों पर सफल जटिल सर्जरी, कुल्हा-घुटना प्रत्यारोपण शामिल / Shivpuri News
- देहात पुलिस ने 20.75 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को दबोचा, कीमत 2 लाख रुपए / Shivpuri News<br>
- बैराड़ पुलिस ने 100 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment