Press "Enter" to skip to content

पशु आहार की आड़ में कर रहे थे डौडा फुक्की की तस्करी, 12 क्विटल जप्त / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस थाना क्षेत्र के लुकवासा चौकी क्षेत्र के पूरणखेडी टोल प्लाजा के पास से आ रही है। जहां आज लुकवासा पुलिस ने एक बडी कार्यवाही को अंजाम दिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक युवक को 12 क्विटल डौडा फुक्की के साथ हिरासत में लिया है। उक्त आरोपी पशु आहार की आड में यह माल पंजाब ले जा रहा था।


जानकारी के अनुसार लुकवासा चौकी प्रभारी हुकुम सिंह मीणा को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक ट्रक में डोडा फुक्की लेकर जा रहा है। जिसपर से पुलिस ने चैकिंग लगाई और इस चैकिंग के दौरान वह ट्रक आता दिखाई दिया। जिसपर से ट्रक की चैकिंग की तो उसमें पशु आहार भरा हुआ था। परंतु मुखबिर की सूचना थी कि बीच में डोडा फुक्की रखी है। जिसपर से पुलिस ने इसकी अच्छे से तलाशी ली।

जब तलाशी ली तो इसमें बीच में बोरों में 12 क्बिटल डौडा फुक्की भरी हुई थी। बताया गया है कि आरोपी रोशन लाल पुत्र मंजीत कुमार सांठी निवासी ग्राम पासला थाना नूरमहल जिला जालंधर पंजाब उक्त माल को आगर मालवा से भरकर पंजाव ले जा रहा था। पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उसके के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!