Press "Enter" to skip to content

शराब के नशे में धुत्त कीटनाशक को शराब समझ कर पी लिया, हालत गंभीर / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी अनुविभाग के सिरसौद थाना क्षेत्र के भावखेडी गांव से आ रही है। जहां एक ग्रामीण ने शराब के नशे में धुत्त होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे युवक की हालात बिगडने लगी। तत्काल परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है।


जानकारी के अनुसार भारत सिंह पुत्र खैरू जाटव उम्र 40 साल शराब का आदि है। बीते रोज उसने शराब पी ली। नशे में घुत्त युवक अपने घर पहुंचा और उसे फिर से शराब पीने की धुन आ गई। जिसके चलते वह घर में शराब खोजने लगा। उसे जब शराब नहीं मिली तो वह घर बालों से लडने लगा और कहने लगा कि उसका क्वाटर किसी ने छुपाकर रख दिया। उसके बाद युवक को कीटनाशन मिल गई और युवक ने कीटनाशक को शराब समझकर पी लिया। जिससे उसकी हालात बिगडने लगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!