Press "Enter" to skip to content

16 साल की नाबालिग घर से भागी, अपहरण का केस दर्ज, लौटकर आई किशोरी बोलीं शादी में गई थी / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के देवीपुरा गांव से आ रही है। जहां बीती शाम एक 16 साल की किशोरी संदिग्ध परिस्थिति में घर से गायब हो गई। इस मामले में परिजनोें ने किशोरी के गायब होने की शिकायत पिछोर थाने में की। जहां पुलिस ने किशोरी के नाबालिग होने के चलते अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया था। आज किशोरी सुबह बापस अपने घर आ गई।

जानकारी के अनुसार देवीपुरा गांव की एक 16 साल की किशोरी के परिजनों ने पुलिस थाना पिछोर में कल शाम को शिकायत करते हुए बताया कि उनकी 16 साल की बेटी घर से अचानक गायब हो गई। इस मामले में पुलिस ने किशोरी के नाबालिग होने के चलते अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया था। आज सुबह किशोरी बापस अपने घर लौट आई। किशोरी ने पुलिस को बताया है कि वह पिछोर के संकटमोचन कॉलोनी में उसकी सहेली के यहां शादी में गई थी। इस शादी में परिजन जाने नहीं दे रहे थे। जिसके चलते वह बिना बताए चली गई। इस मामले में पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कर किशोरी को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!