शिवपुरी: शासकीय मेडिकल कॉलेज के पास तात्याटोपे नगर से लगी 40 बीघा जमीन पर हाउसिंग बोर्ड के लिए कॉलोनी बसाना मुश्किल साबित हो रहा है। नई कॉलोनी के लिए हाउसिंग बोर्ड ने पांच साल पहले 1.93 करोड़ रुपए प्रीमियम जमा करा दिया था। इसके साथ ही हाउसिंग बोर्ड राजस्व विभाग को हर साल भू-भाटक भी जमा करा रहा है। चार साल में 38.72 लाख रु. भू भाटक जमा कराया जा चुका है लेकिन हाउसिंग बोर्ड ने जब कॉलोनी का नक्शा बनाकर पास कराने के लिए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग काे भेजा तो 22 बीघा जमीन कम निकली। पूरी जमीन नहीं होने से अब कॉलोनी बसाना संभव नहीं हो पा रहा है।
हाउसिंग बोर्ड ने तात्याटोपे नगर बसाने के बाद समीप ही 40 बीघा जमीन पर दूसरी कॉलोनी बसाने के लिए राजस्व विभाग में साल 2018 में 1.93 करोड़ रुपए प्रीमियम राशि जमा करा दी थी। राजस्व विभाग ने 8.031 हेक्टेयर जमीन आवंटित भी कर दी। हाउसिंग बोर्ड ने नक्शा बनाकर पास कराने के लिए नगर एवं ग्राम निवेश (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग) में भेजा तो फील्ड रिपाेर्ट मांगी गई। इसके लिए सीमांकन के लिए आवेदन दिया गया। मार्च 2022 में सीमांकन के लिए राजस्व टीम पहुंची तो करीब 10 बीघा जमीन नेशनल पार्क की बाउंड्रीवाल के अंदर निकली जिससे सीमा विवाद की स्थित पैदा हो गई।
वहीं मास्टर प्लान में 130 फीट की रोड भी आवंटित जमीन से होकर निकाल दी गई जिससे 12 बीघा जमीन और कम हो गई है। इस कारण हाउसिंग बोर्ड का प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले ही अटक गया है। अब आवंटित जमीन कम निकलने पर हाउसिंग बोर्ड ने 3 नवंबर 2022 को राजस्व विभाग सीमांकन में एक साल, फिर रिपोर्ट चार में आवेदन किया है। आवंटित जमीन से लगे दूसरे सर्वे नंबर 513 और 514 में जमीन मांगी है लेकिन राजस्व विभाग जमीन आवंटन में देरी कर रहा है।
सीमांकन में एक साल, फिर रिपोर्ट चार महीने बाद
हाउसिंग बोर्ड ने जमीन के सीमांकन के लिए आवेदन दिया तो राजस्व विभाग ने एक साल का वक्त लगा दिया। जैसे तैसे सीमांकन हो गया तो रिपोर्ट बनाकर उपलब्ध कराने में ही चार महीने बिता दिए। कम जमीन के बदले दूसरी जमीन उपलब्ध कराने का आवेदन दिए हुए भी तीन महीने बीत चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी।
जमीन मिलते ही नक्शा पास कराकर प्रक्रिया प्रारंभ कर देंगे
सीमांकन में जमीन कम निकली है। दूसरे सर्वे नंबरों से जमीन आवंटन की मांग रखी है। जितनी जल्दी जमीन उपलब्ध होगी, नक्शा पास कराकर कॉलोनी की प्रक्रिया प्रारंभ कर देंगे। आवासों के साथ पार्क, टंकी, सीवर, सड़क, बिजली, पानी आदि पर काम करेंगे।- पीएस राठौर, एई, मप्र हाउसिंग बोर्ड शिवपुरी-गुना
दूसरे सर्वे नंबर से जमीन हाउसिंग बोर्ड को उपलब्ध कराई जाएगी सीमांकन के दौरान कुछ जमीन पार्क सीमा में आ रही है और मास्टर प्लान में रोड में भी जमीन गई है। कम पाई गई जमीन के बदले समीप स्थित दूसरे सर्वे से उतनी जमीन हाउसिंग बोर्ड को उपलब्ध करा रहे हैं। दिखवाते हैं कि प्रक्रिया कहां तक पहुंची है।
नई कॉलोनी में 425 मकान बनाने का प्रस्ताव
40 बीघा जमीन पर हाउसिंग बोर्ड जो नई काॅलोनी बनाएगा, उसमें लगभग 425 मकान होंगे। छह वर्गों में बांटकर मकान बनाए जाएंगे ताकि लोग अपनी आर्थिक स्थिति के आधार पर मकान खरीद सकें। हाउसिंग बोर्ड पहले ही तात्याटोपे नगर बसा चुका है। समीप ही मेडिकल कॉलेज है और नगर पालिका द्वारा पीएम आवास योजना के तहत 1030 आवास तैयार हो रहे हैं।

गड़बड़ी: हाउसिंग बोर्ड की नई कॉलोनी अटकी, 5 साल बाद सीमांकन में पता चला मौके पर आधी जमीन भी नहीं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News





Be First to Comment