Press "Enter" to skip to content

नकली सोने से साबधान: असली सोना बताकर थमा दिया नकली सोना, 7 लाख की धोखाधड़ी / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के टीव्ही टावर रोड के रहने वाले एक युवक को नकली सोना थमाकर उसके साथ 7 लाख रूपए की धोखधड़ी का मामला सामने आया है। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। जानकारी के अनुसार योगेन्द्र शर्मा पुत्र कैलाश शर्मा निवासी टीवी टावर रोड फिजिकल ने एसपी शिवपुरी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दर्ज की थी कि उसकी पहचान सुभाषपुरा के सूरज पारदी से हो गई।

17 जनवरी को सूरज का लडका दुर्जन योगेन्द्र के पास आया और बोला कि में अपने पापा सूरज पादरी से आपकी बात करना चाहता हूं। सूरज के लड़के ने अपने मोबाइल से सूरज जो अशोकनगर जेल में बंद था उससे बात कराई। सूरज ने मेरे से कहा कि मेरे केस में राजीनामा हो रहा है इसलिए मुझे 10 लाख रुपए की आवश्यकता है।

सूरज ने योगेन्द्र से कहा कि मेरे पास सोने के मोती है और दुर्जन आपके पास यह सोने के मोती गिरवी रख देगा और आप इसे 7 लाख रुपए दे देना, मेरी फसल आते ही यह पैसे आपको लौटा दूंगा। दूसरे दिन दुर्जन पादरी ने योगेन्द्र से संपर्क किया और कुछ सैंपल के लिए वह मोती लेकर आया और योगेन्द्र शर्मा को दे गया। यह सैंपल के मोती चेक कराए तो सोने के निकले।

इस मामले में 20 जनवरी को दुर्जन ने फिर योगेन्द्र को फोन किया और बोला कि मेरे पास 350 मोती है। जिसे लेने सेवढा आ जाओ। योगेन्द्र ने सेवडा जाने से मना किया तो युवक ने कहा कि उसके पिता जेल में बंद है और पुलिस हमें देखते ही बंद कर देती है। इतना सोना लेकर वह शिवपुरी नहीं आ सकता। उसे पुलिस के पकडे जाने का डर है वह सोना लेने सेबढा ही आ जाए।

जिस पर से योगेन्द्र शर्मा अपने साथी सतीश शर्मा एवं के पी लोधी के साथ गोल्ड के मोतियों को चेक करने के लिए घर से तेजाब लेकर निकले। बताया जा रहा है कि योगेन्द्र ने रास्ते से दुर्जन को फोन किया कहा कि हम आ रहे है दुर्जन ने योगेन्द्र से कहा कि आप मुडखेडा टोल टैक्स पर ही रूक जाना हम वहीं आ रहे हैं। उसके बाद दुर्जन अपने साथी सोनल पुत्र नरेश,सूरज पुत्र कैलाश,अजय पुत्र रघु,शिवराज पुत्र कैलाश के साथ 2 बाईकों से मुडखेडा टोल टैक्स के पास आए और योगेन्द्र शर्मा को 350 मोतियों से भरी थैली दिखाई। उस थैली में से चार मोती निकाले और उसे दे दिए। योगेन्द्र ने यह चार मोती जब तेजाब डालकर चैक किए तो वह सही निकले। उसके बाद योगेन्द्र ने उसे 7 लाख देकर मोतियों से भरी थैली ले ली।

शिवपुरी आकर जब योगेन्द्र ने यह मोती चेक करें तो सभी मोती नकली निकले। बताया जा रहा है कि योगेन्द्र शर्मा लगातार फोन कर रहा था कि मेरे पैसे वापस करो तो वहीं लगातार समय दे रहा था। लेकिन पैसे नही दिए। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने इस मामले मे जेल में बंद सूरज सहित 5 लोगों पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!