शिवपुरी: भाजपा जानवरों की पार्टी है। इन्होंने 1 अरब 70 करोड़ कूनो में चीता लाने में खर्च किए। ये चीते अभी छोटे-छोटे हैं, जब बड़े हो जाएंगे, तो हमारे लोगों को खा जाएंगे। यह अभी से प्लानिंग बना रहे हैं। यह (कांग्रेस) वैसे नहीं माने, तो जानवरों के जरिए इनके वोट कम हो जाएं।’ ये बयान है कांग्रेस के करैरा विधायक प्रागीलाल जाटव का।
पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ कल 10 फरवरी को पौहरी आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के आने की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी की मीटिंग थी। प्रागीलाल जाटव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा को जानवरों की पार्टी बता दिया। उन्होंने कहा- भाजपा जानवरों की पार्टी है। भाजपा सरकार 1 अरब 70 करोड़ खर्च कर कूनो में चीते लेकर आए हैं।
जाटव ने कहा- ये चीते अभी छोटे हैं, लेकिन जब ये बड़े होंगे तो हमारे लोगों को खाएंगे। भाजपा अभी से ही प्लानिंग कर रही है। उनका यह सोचना है कि कांग्रेसी वैसे तो मानेंगे नहीं, तो जानवरों के जरिए इनके वोट कम हो जाएं। प्रागीलाल के इस अजब-गजब संबोधन को सुनकर कार्यकर्ता और पदाधिकारी हंसकर ताली बजाने लगे। यह देखकर वह भी मुस्करा दिए।
पूर्व मुख्यमंत्री के आने की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी की मीटिंग में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह भी पहुंचे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री के आने की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी की मीटिंग में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह भी पहुंचे थे।
अच्छे कपड़े पहनकर आना, नारे लगाना
विधायक जाटव ने कहा कि कल हमारे साहब (कमलनाथ) पौहरी आ रहे हैं। कल आप सब अच्छे-अच्छे कपड़े पहनकर आना। उनके सामने नारे लगाना जय-जय कमलनाथ, जय-जय कांग्रेस और जय-जय बाबा साहेब।
पहले भी लगा चुके हैं आरोप
इससे पहले साल 2022 में करैरा विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रागीलाल जाटव ने करैरा में रेत के अवैध खनन पर बयान दिया था। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जिम्मेदार बताया था। उन्होंने कहा था- करैरा में रेत खनन आज से नहीं वर्षों से हो रहा है। इस अवैध खनन के लिए मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिम्मेदार हैं, यह खनन वही करवा रहे हैं। इस अवैध खनन में तहसील से लेकर जिले तक के बड़े अधिकारी शामिल हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी ने ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर-बूथ कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया। जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी ने ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर-बूथ कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया। उपचुनाव में मिली थी जीत
प्रागीलाल जाटव 2020 में हुए उपचुनाव में विधायक चुने गए थे। उन्होंने बीजेपी के जसवंत जाटव को हराया था। जसवंत जाटव ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में चले गए थे, जिसके बाद करैरा में उपचुनाव हुए थे। कांग्रेस की तरफ से प्रागीलाल जाटव उतरे और जीत दर्ज की।
इनकी बुद्धि पर आता है तरस- भाजपा
भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने विधायक प्रागीलाल जाटव के बयान पर कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल इनकी इसी तरह की बयानबाजी की वजह से ही पूरे भारत मे गर्त में गई है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं में ना तो बोलने का सलीका है और न इनका व्यवहार ठीक बचा है। इन्होंने हमारी पार्टी को जानवरों की पार्टी बताया है। मैं प्रागीलाल के इस बयान की घोर निंदा करता हूं। मुझे अब तो इनकी बुद्धि पर तरस आने लगा है।

भाजपा जानवरों की पार्टी हैं, कूनो के चीते बड़े होकर हमारे वोटरों को खाएंगे: प्रागीलाल जाटव / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी शहर का शराब ठेका कामेश शिवहरे को, 2026-27 के लिए सरकार को बढ़ा राजस्व / Shivpuri News
- वनाग्नि सुरक्षा संदेश के साथ टेनिस बॉल T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न, बदरवास बनी विजेता / Shivpuri News
- वृहद स्वास्थ्य शिविर में 78 बच्चों की जांच, 42 हृदय रोगी सर्जरी के लिए चिन्हित / Shivpuri News<br>
- रोटरी हेल्थ मिशन कैम्प के 5 मरीजों पर सफल जटिल सर्जरी, कुल्हा-घुटना प्रत्यारोपण शामिल / Shivpuri News
- देहात पुलिस ने 20.75 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को दबोचा, कीमत 2 लाख रुपए / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment