शिवपुरी: शिवपुरी के मंगलम से योगा सीखकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराने वाली शिवपुरी की योगा खिलाड़ी पलक तोमर को 7 फरवरी को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में अलग-अलग खेल विधाओं से प्रदेश की कुल 5 छात्रा खिलाड़ियों का चयन किया गया था। पलक कक्षा 5 से शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र में योग प्रशिक्षक मनीष राठौर के मार्गदर्शन में योग सीख रहीं हैं। पलक तोमर ने राष्ट्रीय स्तर शिवपुरी का नाम रोशन करने के साथ साथ अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी शिवपुरी का नाम रोशन किया है। पलक बंगलादेश में आयोजित हुई प्रतियोगिता में योगा का प्रदर्शन कर चुकीं हैं। पलक वर्तमान कक्षा 11 वीं की जीव विज्ञान छात्रा हैं जो भारतीय विद्यालय स्कूल में अध्यनरत हैं। पलक के पिता हरनाम सिंह तोमर उर्फ बल्लू की बेटी हैं जो ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं तथा पलक की मां सरस्वती तोमर आशा कार्यकर्ता हैं। पलक की इस उपलब्धि पर मंगलम योग केंद्र के साथ साथ शिवपुरी वासियों ने उन्हें बधाई दी है। वर्ष 2016 में पलक ने नेशनल गोल्ड मेडल प्राप्त किया. वर्तमान में पलक के पास 06 गोल्ड और 03 सिल्वर मेडल है और उसने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 71 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं. राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पलक के सम्मानित होने पर पूरे परिवार में खुशी है. इस कार्यक्रम का प्रसारण जिला स्तर पर भी किया गया जहां अन्य लाडली बालिकाओं को भी लाडली लक्ष्मी योजना के तहत प्रमाण पत्र दिए गए।

शिवपुरी की योगा खिलाड़ी पलक तोमर को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नामजद एफआईआर नहीं तो आर-पार! एसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का चार दिवसीय धरना / Shivpuri News
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News









Be First to Comment