शिवपुरी: शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र की महिला ने शिकायत करते हुए बताया कि उसके ससुरालीजन दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करते रहते थे. इसके बाद महिला ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई जहां पर पुलिस ने ससुरालियों पर दहेज एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है.
जानकारी के अनुसार मोनिका शर्मा (काल्पनिक नाम)पत्नी केके उर्फ कृष्ण कांत शर्मा निवासी शिवपुरी ने बताया कि उसकी शादी 2016 में कृष्णकांत शर्मा के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी. शादी में हैसियत के हिसाब से सामान भी दिया था. और नगद रुपए भी दिए थे. जिसके बाद लगातार ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे, कहने लगे कि अब और दहेज लेकर आओ वहीं पति कहने लगा कि मैं तुझे पसंद नहीं करता हूं मेरी मर्जी के खिलाफ शादी हुई है यह शादी मेरे घर वालों ने की है. वहीं महिला के ससुर ने कहा कि लड़का सरकारी नौकरी वाला है अगर और कहीं शादी करते तो 25 लाख दहेज मिलता ससुरालीजन महिला से 10 लाख की और मांग कर रहे थे. जिसके बाद महिला 11 मई 2018 को अपने पिता के घर पिता के साथ आ गई थी. जब से वह अपने मायके में ही रह रही है. 2 माह पहले महिला का पति घर पर आया और कहा कि अगर दहेज़ की व्यवस्था हो गई हो तो लड़की को मेरे साथ भेज दो लेकिन दहेज की व्यवस्था ना होने के चलते पति अपनी पत्नी को वापस नहीं ले गया. वहीं इसकी शिकायत महिला ने महिला थाने में दर्ज कराई. जिसके बाद महिला थाना पुलिस ने पति कृष्ण कांत शर्मा, ससुर बृजमोहन शर्मा, जेठ महावीर शर्मा, जेठानी रीना शर्मा, ननद बसंती उर्फ बबली शर्मा, नंदेऊ विवेक कनुहआ , भांजा मयंक गोड़ पर दहेज एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है.






Be First to Comment