Press "Enter" to skip to content

सरसों बेचकर गाँव जा रहे बाइक सवार में मारी अज्ञात बाहन ने टक्कर, दोनों की मौके पर मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर पोहरी थानां क्षेत्रान्तर्गत आने बाले श्योपुर रोड़ स्थित रौनक ढाबा के पास की है. जहा अज्ञात बाहन की टक्कर से 2 बाइक सवार युवकों की मौके पर मौत हो गई. जहाँ सूचना पर मौके पर पहुची पोहरी थाना पुलिस ने दोनों लोगो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. डॉक्टरो ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
घटनाक्रम की जानकारी के अनुसार मृतक इंदर आदिवासी निवासी टपरपुरा, सन्तन आदिवासी निवासी टपरपुरा पोहरी में सरसो बेचने आए हुए थे. जो सरसो बेचकर टपरपुरा बापिस जा रहे थे. जहा श्योपुर रोड स्थित रौनक ढाबा के पास अज्ञात बाहन ने टक्कर मार दी. सिर में चोट लगने के चलते घटनास्थल पर दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने दोनो लोगो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहा डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!