शिवपुरी: शाजापुर के लोडिंग चालक व हेल्पर को चार बदमाशों ने नरवर-सतनवाड़ा रोड पर बंदूक की नोक पर रोक लिया। बुधवार की दोपहर झिरना मंदिर के पास बदमाशों ने दोनों की मारपीट कर डेढ़ लाख रुपए लूट लिए हैं। सतनवाड़ा थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सादाब खान निवासी शाजापुर ने शाम 5 बजे सतनवाड़ा थाने में अपने संग लूटपाट की सूचना दी है। पुलिस को बताया कि वह शाजापुर से टोस्ट लेकर डबरा पहुंचे और माल खाली करके वापस लौट रहे थे।
बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे झिरना मंदिर के पास कार सवार चार बदमाशों ने रोक लिया। दो बदमाशों पर बंदूक थी और फिर चारों ने मिलकर मेरी व हेल्पर की मारपीट कर दी। बदमाश डेढ़ लाख रुपए कैश लूटकर भाग गए।
बदमाश मोबाइल भी लूटकर ले गए। शिवपुरी आकर किसी तरह सेठ से संपर्क किया और फिर शाम को सतनवाड़ा थाने आकर सूचना दी। सतनवाड़ा थाना पुलिस का कहना है कि दिन दहाड़े हुई घटना और फिर काफी देरी से मामले की सूचना दी गई है। इसलिए छानबीन करने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।

लोडिंग चालक व हेल्पर को बंदूक दिखाकर रोका, मारपीट कर 1.50 लाख रु. लूटे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment