शिवपुरी: सिटी कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों नौहरी गांव से भागी एक महिला को राजस्थान से दस्याब किया है। उक्त महिला अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। जिसपर से पुलिस ने महिला के बयान लिए तो महिला ने प्रेमी के साथ ही रहने की बात कही। महिला का पति भी वहां पहुंच गया। परंतु महिला अपने पति के साथ जाने तैयार नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार बीते दिनों नौहरी की एक महिला अपने पति के घर से अचानक गायब हो गई थी। इस मामले में महिला के पति ने पुलिस थाना कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसपर से पुलिस ने महिला की तलाश की तो महिला राजस्थान के कस्बाथाना क्षेत्र के मजौला गांव में मिली। जिसपर से पुलिस महिला को लेकर कोतवाली पहुंची। जहां पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए।
जिसपर से महिला ने बताया कि उसका पति उसके साथ शराब पीकर मारपीट करता था। जिसके चलते वह अपने पति को छोडकर बृजेश जाटव के साथ रह रही थी। अब वह उसी के साथ रहना चाहती है। इस मामले में पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। इस मामले में पति ने महिला पर जेबर ले जाने का आरोप लगाया था। जिसपर से महिला ने करधौनी और पायल बापस करने की बात कही है।

18 साल बाद BF के साथ भागी महिला, पुलिस ने पकड़ा महिला को, बोली BF के साथ ही रहना है / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment