Press "Enter" to skip to content

सांसद KP यादव के प्रतिनिधि जयपाल जाट पर जानलेवा हमला, कनपटी को छूती हुई निकली गोली / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस कस्बे के रहने वाले सांसद प्रतिनिधि पर पुरानी रंजिश के चलते प्लानिंग कर आरोपियों ने हमला बोल दिया। सांसद प्रतिनिधि पर पहले गोली चलाई गई। जो सांसद प्रतिनिधि के कनपटी को छूते हुए निकल गई। इसके बाद हमलावरों ने लाठी, डंडों और लुहांगियों से जमकर हमला बोल दिया। इस हमले में सांसद प्रतिनिधि गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पहले शिवपुरी के जिला अस्पताल इसके बाद ग्वालियर रैफर कर दिया।


कोलारस कस्बे के जाट मोहल्ले के रहने वाले सांसाद प्रतिनिधि जयपाल जाट ने बताया कि मेरे भाइयों का पुराना विवाद मनप्रीत सरदार से चला आ रहा है। में बीते शाम रोज की तरह रेलवे स्टेशन कोलारस पर टहलने गया था। मेरे साथ रानू भार्गव भी था। तभी मनप्रीत सरदार ने आकर उनपर कट्टे से फायर झोंक दिया। गोली मेरे कान को छूती हुई निकल गई। इसके बाद लगभग सात से आठ लोग लाठी, ठंडों और लुहांगियों ने मेरे ऊपर टूट पड़े। मेरे सिर में पीछे से लुहांगी मार दी इसके बाद में जमीन पर गिर गया सभी लोग मेरे ऊपर लाठियां बरसाते रहे और में बेहोश हो गया।

शादी समारोह में शामिल होने आए लोगों ने बचाई जान

जिस वक्त एकजुट होकर लोग सांसद प्रतिनिधि जयपाल जाट पर लाठियां बरसा रहे थे इसी दौरान जयपाल जाट के साथ मौजूद रानू भार्गव लोगों से मदद की गुहार लगा रहा था। रानू ने अपनी सूझबूझ दिखाई और थोड़ी दूर आयोजित हो रहे शादी समारोह में घुस गया जहां उसने मदद की गुहार लगाई। इसके बाद एक साथ कई लोगों को आता देख हमलावर जयपाल जाट को छोड़कर भाग निकले। इसके बाद जयपाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल में उपचार के दौरान सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि उक्त हमलावरों को पहले से ही पता था कि वह हर रोज शाम के वक्त रेलवे स्टेशन पर इवनिंग वॉक पर आते हैं। हमलावर हमला करते वक्त एक दूसरे मुझे जान से खत्म करने की बात कर रहे थे। कोलारस थाना प्रभारी मनीष शर्मा का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मनप्रीत सरदार, सुभाष राजपूत सहित चार पर हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!