शिवपुरी: शहर में दुर्गामठ के पास बने जिस नाले पर पीएचई विभाग द्वारा सीवर लाइन पानी निकासी के लिए स्ट्रक्चर तैयार किया कराया जा रहा है, वह लोकेशन गलत है। इससे शहर में बाढ़ के हालात बनेंगे। यह कहते हुए नपा ने काम रुकवा दिया है। नपा के सहायक यंत्री सचिन चाैहान ने बताया कि नपा ने पीएचई से कहा है कि वह पूरे प्लान को रीडिजाइन कराएं ताकि शहर बाढ़ के हालातों से बच सके। उधर पीएचई के कार्यपालन यंत्री एलपी सिंह का कहना है कि हमें दो नाला ट्रैफिक स्टेशन बनाने थे। हम एक स्टेशन बना चुके हैं, जबकि दूसरे का काम नपा की आपत्ति के बाद रुका हुआ है। नपा और पीएचई की खींचतान के बीच एक महीने से अधिक समय से नाला स्टेशन का काम अटका हुआ है।
सीवेज प्रोजेक्ट को लेकर 6 माह पहले जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा था कि सीवर प्रोजेक्ट के तहत हो रही खुदाई और उसमें बिछाई जा रही पाइप को इस ढंग से डाला जाए ताकि किसी भी तरह से सीवेज का गंदा पानी इन नालों में न मिले और इससे कोई खतरा उत्पन्न न हो। इसी के तहत पीएचई विभाग ने प्लानिंग कर तकरीबन 50 लाख रुपए की लागत से दो नाला ट्रैफिक स्ट्रक्चर बनाए जिससे गंदगी नालों के जरिए न मिल सके और इन स्टेशन के जरिए पाइप के रास्ते में अंतिम छोर तक जा सके।
पहला नाला ट्रैफिक स्ट्रक्चर जाधव सागर के पास बनाया गया। दूसरे स्ट्रक्चर के लिए दुर्गामठ के पास शहर से निकले नाले पर जगह चिह्नित की गई है। यहां ठेकेदार ने स्ट्रक्चर खड़ा कर दिया, पर नगर पालिका ने यह कहते हुए काम रुकवा दिया क्योंकि इस नाले पर स्ट्रक्चर बन जाने से शहर के पानी निकास में दिक्कत होगी और बरसात के समय बाढ़ का खतरा रहेगा। अब प्लान को रीडिजाइन करने के लिए कहा गया है।
अगली सुनवाई मार्च में होगी
कोर्ट से निर्णय आया है। जिसमें फिलहाल स्टे मिला है। इसकी अगली सुनवाई मार्च माह में होगी, इसके बाद ही हम इसमें कुछ कह सकेंगे। -विवेक रघुवंशी, एडीएम शिवपुरी
कार्रवाई रंजिशन की गई
पूरे मध्यप्रदेश में सबसे जल्द एफआईआर का आदेश करने और मामला दर्ज कराने की कार्रवाई रंजिशन हम पति-पत्नी पर हुई। कोर्ट ने स्टे देकर सिद्ध कर दिया है कि हम सही थे। -रामजी व्यास, सांसद प्रतिनिधि

सांसद प्रतिनिधि और नपा उपाध्यक्ष पर एफआईआर मामले में हाईकोर्ट का स्टे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छात्राओं की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई, छात्रावास अधीक्षिका हटाई गईं; जांच में लापरवाही मिली / Shivpuri News
- पतंजलि मेगा स्टोर में सेंध, लैपटॉप समेत ड्राई फ्रूट और घी चोरी; वारदात CCTV में कैद / Shivpuri News
- 3.50 लाख की मजदूरी लेकर फरार होने का आरोप, मजदूरों ने कोतवाली में की शिकायत / Shivpuri News
- नाली साफ करते समय सांप ने काटा, झाड़फूंक में गंवाया समय; 40 वर्षीय युवक की मौत / Shivpuri News
- करैरा में एसडीएम अनुराग निंगवाल के तबादले के विरोध में प्रदर्शन, विधायक के खिलाफ नारेबाजी / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment