शिवपुरी में एक 22 साल के लड़के को शादी की इतनी जल्दबाजी है कि वह शादी से जुड़ी फरियाद लेकर कलेक्टर के पास पहुंच गया। युवक ने अपने आवेदन में कलेक्टर को अपने पिता से भी बढ़कर बता दिया।
दरसअल, पुरानी शिवपुरी के लुधावली क्षेत्र के रहने वाला 22 साल का जीतू नागर आज जनसुनवाई में कलेक्टर के पास फरियाद लेकर पहुंचा था। जीतू ने बताया कि मेरे माता-पिता मेरी शादी करने में देरी कर रहे हैं। अगर कलेक्टर मेरे माता-पिता को बुलाकर मेरी जल्द से जल्द शादी करवाने को राजी कर लें तो मुझे कई प्रकार की परेशानियों से निजात मिल जाएगी। जीतू ने बताया कि वह अपने जीवन में तरक्की करना चाहता है और आगे बढ़ाना चाहता है। वह एक कबाड़े के गोदाम में काम करता है ऐसे में अगर मेरी शादी जल्द हो जाएगी तो वह घर से अलग होकर जीवन में ओर तरक्की को हासिल कर लेगा।
पढ़िए, आवेदन में क्या लिखा है
कलेक्टर साहब, आप मेरे लिए कलेक्टर नहीं बल्कि आप मेरे पिता हैं। अगर आप मुझे अपना बेटा समझते हो तो आपके पास आकर मैं बात करना चाहता हूं। मैं तुम्हारा पुत्र हूं, तुम्हारा बेटा हूं। मुझे आपके पास आने की इजाजत दीजिए। आप ही मेरे माता-पिता हो और आप ही मेरे भगवान हो। मैं सातों जन्म तक आपको पिता से बढ़कर मानता रहूंगा। आपका….. जीतू नागर
जीतू अपने परिवार से अलग होना चाहता है। जीतू का मानना है कि अगर उसकी शादी हो जाएगी तो वह अपने परिवार से अलग हो कर रह सकेगा। यही वजह है कि जीतू अपनी शादी जल्द से जल्द करना चाहता है। जीतू ने अपने परिवार में चल रही परेशानियों की जड़ अपने भाई को बताया है। जीतू का कहना है कि मेरा बड़ा भाई शादीशुदा है। उसके 4 बच्चे हैं। वह शराब पीकर उससे झगड़ा करता है। जीतू अपने भाई से अलग होना चाहता है, इसीलिए वह अपनी शादी करना चाहता है।

मैं सातों जन्म तक आपको पिता से बढ़कर मानूंगा, कलेक्टर से कहा युवक ने, जानिए मामला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment