Press "Enter" to skip to content

नेशनल पार्क से खेत की तरफ आई नील गाय, कुए में जा गिरी, रेस्क्यू कर निकाला / Shivpuri News

शिवपुरी: नेशनल पार्क से नर नील गाय खेतों की तरफ आ गया और बिना मुंडेर के कुएं में गिर गया। नील गाय का रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया। शिवपुरी रेंजर गोपाल पाल ने बताया कि बड़ागांव बीट गार्ड बाबूलाल नरवरिया ने रेंज ऑफिस सूचना दी कि नर नील गाय कुएं में गिर गया है। रेंज ऑफिस स्टाफ व नेशनल पार्क की रेस्क्यू टीम को बुलवाकर मौके पर पहुंचे।


सुबह के समय पार्क से खेतों की तरफ आकार 3 साल का नर नील कुएं में गिर गया था। चूंकि कुआं ज्यादा गहरा नहीं था और दो से ढाई फीट ही पानी भरा होने से नील गाय को चोट नहीं लगी। बाबूलाल नरवरिया, महेश गुप्ता, शिवकुमार शाक्य व ग्रामीण विशन सिंह गुर्जर की मदद से रेस्क्यू कर नील गाय को निकाल लिया। सुरक्षित निकल आने पर नील गाय जंगल में भाग गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!