शिवपुरी: लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ के नेतृत्व में पोहरी विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा निकाली जा रही है। विकास यात्रा के दौरान लोकार्पण भूमिपूजन के साथ ही हितग्राहियों को लाभ वितरण किया जा रहा है। ग्रामीण जनों से संवाद करके उनकी समस्याओं को सुना जा रहा है विकास यात्रा के दौरान आवेदन प्राप्त हो रहे हैं जिनका निराकरण किया जा रहा है। लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ द्वारा दूसरे दिन की विकास यात्रा के दौरान मड़ीखेड़ा समूह जल प्रदाय योजना के तहत 1 लाख 25 हज़ार लीटर क्षमता की टंकी राशि 17 लाख 20 हजार रुपये तथा स्वागत गेट का भूमि पूजन किया गया।
पोहरी विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा अगर्रा गांव से शुरू हुई और उपसिल, पिपरघार, देवरीखुर्द, मारोरा अहीर होते हुए आकुर्सी में जाकर यात्रा का समापन हुआ। ग्राम अगर्रा मे जल जीवन मिशन के तहत शपथ लेते हुए मंत्री सुरेश धाकड़, मंडल अध्यक्ष पोहरी व गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत निकाली गई रैली का कलश पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
लाड़ली लक्ष्मी योजना, पशुपालन केवाईसी, राजस्व का अधिकार पत्र, आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, कुटीर के स्वीकृति पत्र मौके पर ही वितरण किए गए।

विकास यात्रा: विकास कार्यों के लोकार्पण भूमि पूजन के साथ ही हितग्राहियों को लाभ वितरण / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment