शिवपुरी: नगर पंचायत की उदासीनता कहे या घोर लापरवाही जो करैरा नगर के मुख्य रास्ता जिसे झांसी-शिवपुरी मार्ग कहा जाता है, पर बीच रोड पर स्थित चेंबर लंबे समय से टूटा पड़ा है। खास बात यह है कि उक्त टूटा पड़ा चेंबर वर्तमान नगर परिषद अध्यक्षा शारदा रावत के वार्ड के मुख्य मार्ग पर है। लोगों का कहना है जब अध्यक्ष अपने वार्ड की समस्या में सुधार नहीं करा सकती तो नगर का क्या विकास होगा।
वार्ड वासियों का कहना है कि टूटे पड़े चेंबर में प्रतिदिन कई लोग गिर कर घायल हो रहे है। आए दिन राहगीर सहित छोटे वाहन इस चेंबर में घुस जाते है। नगर परिषद न जाने किस बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। जबकि यह ब्लॉक के ठीक बगल से होने के कारण यहां अक्सर नगर परिषद अध्यक्षा सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों का आना जाना होता रहता है। फिर भी इस चेंबर का न सुधर पाना बहुत बड़ी उदासीनता व लापरवाही दर्शाता है।
यहां के नागरिकों ने कई बार नगर परिषद के अध्यक्ष सहित अधिकारियों को इस टूटे चेंबर के बारे में भी बताया है मगर किसी ने भी इसे ठीक कराने की जरूरत नहीं समझी। हालांकि टूटे चेंबर, नालियां नगर के मुख्य मार्गों पर भी थी। लेकिन नागरिकों की जागरूकता से उनमें कुछ सुधार किया जा चुका है।
मगर यह ब्लॉक के पास टूटे चेंबर का ना जाने कब सुधरने का नंबर आएगा। देखना है की नगर परिषद किसी बड़े हादसे के होने के पूर्व इसको सुधारता है, या कोई बड़ा हादसा होने के बाद इस ओर ध्यान देगा।
इनका कहना है…
राजीव सिकरवार उपाध्यक्ष नगर परिषद करैरा ने कहा कि वर्तमान में टूटी पड़ी नालियों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बाद सभी टुटे हुए चेंबर जल्द ठीक कराए जाएंगे।

नगर परिषद अध्यक्ष के वार्ड में टूटा पड़ा चेम्बर दे रहा हादसों को निमंत्रण / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नामजद एफआईआर नहीं तो आर-पार! एसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का चार दिवसीय धरना / Shivpuri News
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News









Be First to Comment