शिवपुरी: करैरा कस्बे में भाजपा नेता पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। भाजपा नेता किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य था। बताया गया कि हमला रंजिश को लेकर किया गया है। भाजपा नेता ने इसकी शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई है।
हथियारबंद बदमाशों ने सरिया से पीटा
करैरा कस्बे के सहायता केंद्र पुलिस चौकी के पास रहने वाला किसान मोर्चा का सदस्य वीनस गोयल के भतीजे तनिष्क गोयल ने बताया कि मेरे चाचा वीनस गोयल 25 वर्षों से लगातार करैरा किले पर स्थित मंदिर में दर्शन करने जाते हैं आज भी वह मंदिर में दर्शन करने गए थे, इसी दौरान तकरीबन 10:30 बजे मुझे बृजेश यादव ने फोन कर बताया कि तुम्हारे चाचा वीनस पर प्रिंस चौहान, मानवेंद्र चौहान, युवराज परमार और 2 अन्य लोगों ने हमला बोल दिया है। सभी लोग के हाथ में राइफल और कट्टे थे। वीनस गोयल को वह सरियों से पीट रहे हैं।
सूचना मिलने के बाद मेरे परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो मेरे चाचा वीनस किले की सीढ़ियों पर घायल अवस्था में पड़े हुए थे। चाचा वीनस को तत्काल करैरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झांसी के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।
8 दिन पहले मिली थी धमकी
तनिष्क गोयल ने बताया कि 8 दिन पहले वह और उसकी मां अपने मानसरोवर स्थित शोरूम पर बैठे हुए थे। इसी दौरान करीब 7 से 8 लोग बाइक पर सवार होकर शोरूम पर आए हुए थे उनके द्वारा स्मैक के लिए 500 रुपए की मांग की गई थी। इसी दौरान चाचा वीनस गोयल का उन लोगों से विवाद हो गया था। अगली रात करीब 20 लड़के बाइक से आए थे तब भी जैसे-तैसे जान बच सकी थी। इसकी शिकायत 8 दिन पहले करैरा थाने में दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थीं और आज उसके चाचा वीनस गोयल पर उन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। करैरा थाना पुलिस ने प्रिंस चौहान, मानसिंह चौहान, युवराज परमार सहित दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

BJP नेता पर हमला: बदमाशों ने सरिए से BJP नेता पर पुरानी रंजिश के चलते किया हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment