शिवपुरी: पुराना लेनदेन सुलझाने के लिए डंडा बैंक के छह लोग रविवार को रामपुर गांव पहुंच गए। रोजगार सहायक ने जैसे ही डंडा बैंक वालों को देखा तो मौके पर ही बेहोश हो गया। इसके बाद बदमाशों ने हवाई फायर गांव में दहशत फैला दी। बदमाश मौके से भाग निकले।
जानकारी के मुताबिक चंदौरिया पंचायत के रोजगार सहायक महेश कुशवाह निवासी रामपुर गांव ने किसी से ब्याज पर पैसे उधार लिए थे। धीरू रावत निवासी बैराड़ व अन्य साथियों के संग बाइकों से पहुंचा। उक्त लोगों को देखकर महेश कुशवाह घबरा गया और मौके पर ही बेहोश हो गया। इसके बाद गांव में दहशत फैलने के लिए हवाई फायर कर दिए। इसके बाद सभी छह लोग मौैके से भाग निकले। सूचना पर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची। रोजगार सहायक महेश को इलाज कराने अस्पताल लाए जहां उसका बीपी बढ़ने से बेहोश होने का पता चला।
हालांकि इलाज के बाद हालत सामान्य है। पुलिस ने धीरू रावत सहित अन्य साथियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। बताया जा रहा है धीरू रावत के खिलाफ बैराड़ थाने में पहले से चार अपराध दर्ज हैं जिनमें से हत्या के प्रयास, मारपीट व जुआ एक्ट के तहत कायमी है।

डंडा बैंक के सदस्यों को देख रोजगार सहायक हुआ बेहोश, किए हवाई फायर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment